24 घण्टे ऑनलाइन

घर में उग जाए तुलसी का पौधा, जानें किस बात का है संकेत

कई ऐसे घर या जगह होती हैं जहां पर तुलसी (Tulsi) कभी पनपती नहीं। लाख कोशिश करने के बाद भी उनका तुलसी का पौधा मुरझा जाता है। इसी प्रकार कुछ ऐसे भी घर होते हैं जहां पर तुलसी का पौधा अपने आप ही उग आता है। यदि आपके घर में भी…

24GhanteOnline
July 17, 2025
2 min read

कई ऐसे घर या जगह होती हैं जहां पर तुलसी (Tulsi) कभी पनपती नहीं। लाख कोशिश करने के बाद भी उनका तुलसी का पौधा मुरझा जाता है। इसी प्रकार कुछ ऐसे भी घर होते हैं जहां पर तुलसी का पौधा अपने आप ही उग आता है। यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा खुद-ब-खुद उग आया है तो जानिए कि ये किस बात का संकेत है।

- तुलसी (Tulsi) के खुद-ब-खुद उग आने का अर्थ यह है कि आपके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं।

- अब से आपके घर में नकारात्मक उर्जा नहीं रही है और अब सकारात्मक ऊर्जा का वास हुआ।

- आपके घर की सभी समस्याओं का अंत होने वाला है। सभी अटके कार्य पूर्ण होने वाले हैं।

- आपके घर में अब से धन और समृद्धि की वृद्धि होने वाली है।

- तुलसी (Tulsi) का पौधा अपने आप उगने का अर्थ है कि माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न है।

- तुलसी का पौधा खुद-ब-खुद उग आने का यह भी अर्थ है कि घर में कोई खुशी का समाचार मिलने वाला है।

- तुलसी (Tulsi) का पौधा खुद-ब-खुद उगने का अर्थ यह भी है कि व्यापार या नौकरी में आपकी उन्नति होने वाली है या घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने वाला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।