24 घण्टे ऑनलाइन

तुलसी का सूखना होता है अशुभ, करें ये उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है जिसे देवी का दर्जा दिया गया है। तुलसी के पौधे में देवी-देवताओं का वास माना जाता हैं इसलिए हर घर में यह देखने को मिल ही जाता हैं। नियमित तौर पर इसकी पूजा करने…

24GhanteOnline
February 9, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है जिसे देवी का दर्जा दिया गया है। तुलसी के पौधे में देवी-देवताओं का वास माना जाता हैं इसलिए हर घर में यह देखने को मिल ही जाता हैं। नियमित तौर पर इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होता है।

मान्यता हैं कि आपके जीवन में हुए बदलाव शुभ-अशुभ का संकेत देते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसी के साथ ही आज इस कड़ी में हम आपको तुलसी के पानी के कुछ उपाय भी बताने जा रहे हैं कि किस तरह ये घर की परेशानियां भी दूर करता हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी (Tulsi) के पानी का घर पर छिड़काव करने के फायदे

धार्मिक मान्यताओं अनुसार तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप घर पर तुलसी पानी का छिड़काव भी कर सकती हैं। इसके लिए रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं। फिर रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनी रहती है।

तुलसी (Tulsi) का पौधा सूखना

यदि अचानक से तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह घर में आने वाले संकटों का संकेत माना जाता है। तुलसी लगाने से सुख-समृद्धि आती है इसलिए माना जाता है कि यदि तुलसी सूखने लगे तो आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूख जाए तो उस पौधे को हटा कर उसकी जगह दूसरा पौधा लगा दें। हालांकि अगर तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह जानना भी आवश्यक है कि कहीं उसकी देखभाल में कोई कमी तो नहीं है।

अचानक नए पौधे का सूख जाना

यदि आप नया पौधा लाते हैं और वह बार-बार सूखकर झड़ जाता है तो यह पितृ दोष होने का संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको पितरों के निमित्त दान करके उनसे क्षमायाचना करनी चाहिए और किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पितृदोष निवारण के उपाय करने चाहिए।

तुलसी (Tulsi) के पौधे का खूब हरा-भरा रहना

यदि आपके घर में तुलसी का पौधा हमेशा खूब फलता-फूलता है या अचानक हरा-भरा हो गया है तो यह बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। यह किसी अच्छे समाचार का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि जहां तुलसी हरी-भरी रहती हैं, वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है। ऐसे घर में सदैव सुख-समृद्धि का वास होता है।

कारोबार में तरक्की के लिए

अगर आपका कारोबार धीमा चल रहा है तो आप तुलसी के पानी से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें। बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें। मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

तुलसी (Tulsi) के पानी से लड्डू गोपाल जी को स्नान कराने के फायदे

अगर आपके घर में लड्डू गोपाल जी है तो आप उन्हें तुलसी जल से स्नान करवा सकते हैं। मान्यताओं अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय है। ऐसे में इससे लड्डू गोपाल जी का स्नान करवाने से उनकी विशेष कृपा बरसेगी।

अगर घर में कोई बीमार हो

अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसपर भी तुलसी के पानी का छिड़काव करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो सकती है। मगर इसके साथ ही मरीज की दवाओं और खानपान का खास ध्यान रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।