24 घण्टे ऑनलाइन

मंगलवार का दिन लाएगा आपके जीवन में सुख-समृद्धि, करें ये उपाय

आज मंगलवार का दिन हैं जो कि बजरंगबली हनुमान (Hanuman) को समर्पित माना जाता हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का आगमन होता हैं। मंगलवार के दिन किए जाने वाले…

24GhanteOnline
January 14, 2025
2 min read

आज मंगलवार का दिन हैं जो कि बजरंगबली हनुमान (Hanuman) को समर्पित माना जाता हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का आगमन होता हैं।

मंगलवार के दिन किए जाने वाले कई उपाय हैं जो वीर हनुमान (Hanuman) को प्रसन्न करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुड़ से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मंगलवार के दिन किए जाए तो आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और अपनी बंद किस्मत के ताले खोले जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पैसे की कमी दूर करने के लिए

लाल रंग के कपड़े में 1 रूपए का सिक्का और एक टुकड़ा गुड़ बांध दें। फिर इसे धन की लक्ष्मी के चरणों पर अर्पित करें। देवी लक्ष्मी और उस पोटली की पूजा करें। इसके बाद उस पोटली को तिजोरी, अलमारी व धन रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है।

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए

अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान (Hanuman) को गुड़ या इससे तैयार मिठाई का भोग लगाएं। वास्तु अनुसार, इससे नौकरी व कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में कर्ज संबंधी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही संपत्ति विवाद से जुड़ी परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है।

कलह-कलेश छुटकारा पाने के लिए

अगर आप घर के कलह-कलेश से परेशान है तो मंगलवार या शनिवार के दिन सवा किलो गुड़ को जमीन में गाड़ दें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे कलह दूर होकर परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है।

मनचाही नौकरी पाने के लिए

अगर आपको नौकरी पाने में परेशानी हो रही हैं तो गुड़ से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए नौकरी के इंटरव्यू में जाते दौरान गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। गाय में समस्त देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में उनकी कृपा से नौकरी संबंधी परेशानी दूर होकर तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।