24 घण्टे ऑनलाइन

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे हनुमान जी

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं। आज मंगलवार हैं जो कि हनुमान जी (Hanuman) के पूजन और मंगल ग्रह के लिए जाना जाता हैं। आज के दिन की गई हनुमान जी (Hanuman) की पूजा आराधना कष्टों…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं। आज मंगलवार हैं जो कि हनुमान जी (Hanuman) के पूजन और मंगल ग्रह के लिए जाना जाता हैं। आज के दिन की गई हनुमान जी (Hanuman) की पूजा आराधना कष्टों से छुटकारा दिलाती हैं और मंगल ग्रह के दोषों से मुक्त करती हैं। मंगलवार के दिन से जुड़े कुछ नियम हैं जिनकी पालना की जाए तो यह जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और अवेहलना करने पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं मंगलवार के दिन कौनसे काम करने चाहिए और कौनसे नहीं।

मंगलवार को करें ये कार्य



- मंगलवार के दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी (Hanuman) को लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता अनुसार यह कार्य केवल पुरुष को करना चाहिए। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं।

- मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का होता है और ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भवन- भूमि, पराक्रम, शौर्य व साहस का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन शस्त्र अभ्यास, शौर्य के कार्य, अचल संपत्ति, विवाह कार्य या मुकदमे का आरंभ आदि करना उचित रहता है।

- मंगलवार का दिन ऋण चुकाने के लिए बहुत अच्छा रहता है । यदि आपके ऊपर किसी कारण कर्ज हो गया है तो मंगलवार को चुकाना चाहिए। इससे कर्ज जल्दी चुक जाता है।

- मंगलवार के दिन दक्षिण, पूर्व, आग्नेय दिशा में यात्रा कि जा सकती है। इसके अलावा इस दिन बिजली, अग्नि या धातुओं से संबंधित वस्तुओं का क्रय-विक्रय करना सही रहता है।

मंगलवार को न करें ये कार्य


- मंगलवार ब्रह्मचर्य के पालन करने का माना गया है। इस दिन प्रणय संबंध नहीं बनाने चाहिए।

- मंगलवार के दिन भूलकर भी मांसाहार, मदिरा या किसी भी तरह की नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

- हो सके तो मंगलवार को नमक नहीं खाना चाहिए। माना जाता कि इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और कार्यों में विघ्न-बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

- मंगलवार के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द बोलना चाहिए।

- मंगलवार को किसी व्यक्ति को कर्ज नहीं देना चाहिए। इस दिन दिया गया कर्ज वापस मिलने में बहुत परेशानी होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।