24 घण्टे ऑनलाइन

करवा चौथ के दिन ट्राई करें ये टेस्टी शाही पनीर, बढ़ेगी त्योहार की रौनक

करवा चौथ के दिन अगर आप भी अपने पति को और घर वालों को इम्प्रेस करके उनकी वाहवाही लूटना चाहती है तो आज हम आपको बताते है रेस्टोरेंट जैसी लजीज शाही पनीर (Shahi Paneer) बनाने की आसन सी रेसिपी. शाही पनीर उत्तर भारत के…

24GhanteOnline
October 10, 2025
2 min read

करवा चौथ के दिन अगर आप भी अपने पति को और घर वालों को इम्प्रेस करके उनकी वाहवाही लूटना चाहती है तो आज हम आपको बताते है रेस्टोरेंट जैसी लजीज शाही पनीर (Shahi Paneer) बनाने की आसन सी रेसिपी. शाही पनीर उत्तर भारत के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है. ये दिखने में जितनी ही लाजवाब होती है खाने में उतनी ही डिलीशियस.

शाही पनीर (Shahi Paneer) की ग्रेवी दो तरह की होती है, लाल और सफेद, इसे खासकर त्यौहार के सीजन में घरों पर ज्यादा बनाया जाता है. शाही पनीर की रेसिपी यहां जानें.

शाही पनीर (Shahi Paneer) बनाने की सामग्रीः


250 ग्राम पनीर
2 टेबल स्पून मक्खन
1 टी स्पून जीरा
1 टेबल स्पून अदरक
1 कप टमाटर, प्यूरी
1/4 टी स्पून हल्दी
2 टी स्पून धनिया पाउडर
2 टी स्पून नमक
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
3 हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ
क्रशड पनीर
1/2 कप पानी
2 टेबल स्पून हरा धनिया
2 मक्खन के टुकड़े

शाही पनीर (Shahi Paneer) बनाने की विधिः


शाही पनीर (Shahi Paneer) बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें, इस बात का ध्यान रखें की वह जले नहीं. इसमें जीरा डालें, जब यह चटकने लगे तो इसमें अदरक डालें और कुछ देर पकाएं. टमाटर प्यूरी डाले और धीमी आंच पर पकने दें.

इसमें हल्दी, धनिया, नमक, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें. इसमें थोड़ा क्रशड पनीर डालें और इसमें उबाल आने दें, पानी डालते समय इसे मीडियम आंच पर पकाएं.

इसमें पनीर के टुकड़े डाले और उन्हें ग्रेवी से अच्छी तरह ढक दें. इसके बाद इसे एक मिनट और पकने दें. मक्खन और हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।