24 घण्टे ऑनलाइन

आपके दुख दूर कर सकते है चीनी के ये उपाय

जीवन का हर समय सुनहरा हो ऐसा जरूरी नहीं हैं। कई लोगों के जीवन में तो ज्यादातार समय उदासी और परेशानी छाई रहती हैं जिससे वे उभरना चाहते हैं, लेकिन कोई तरीका नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में ज्योतिष में बताए कुछ उपाय आपके लिए…

24GhanteOnline
July 13, 2025
3 min read

जीवन का हर समय सुनहरा हो ऐसा जरूरी नहीं हैं। कई लोगों के जीवन में तो ज्यादातार समय उदासी और परेशानी छाई रहती हैं जिससे वे उभरना चाहते हैं, लेकिन कोई तरीका नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में ज्योतिष में बताए कुछ उपाय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीनी (Sugar) जिस तरह मुंह में मिठास घोलती हैं, उसी तरह जीवन को भी सुखमय बना सकती हैं। जी हां, ज्योतिष में चीनी (Sugar) से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर परिवार में चल रही कड़वाहट, करियर में रुकावट, धन-संपत्ती में कमी आदि समस्या को दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ग्रह दोष करें दूर

मान्यता है कि शक्कर के ज्योतिष उपाय अपनाने से ग्रह दोष दूर किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको सूर्य देव को प्रसन्न करने की आवश्यकता पड़ेगी। इस उपाय को अपनाने के लिए एक कलश में साफ जल लें और इसमें चीनी (Sugar) के कुछ दाने डालें। अब इस जल को सुबह-सुबह सूर्य देव को अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय को अपनाने से सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं और ग्रह दोष दूर होते हैं।

शनि की साढ़े साती से छुटकारा

अगर आप शनि की साढ़े साती की वजह से परेशानी का सामना कर रहे हैं तो चीनी (Sugar) का एक विशेष उपाय आपके लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए सूखे नारियल को घिसे और चीनी मिलाकर चीटियों में खिलाएं। कहते हैं कि यह उपाय करने से कुंडली में मौजूद शनि ग्रह से छुटकारा मिलता है।

सफलता के लिए उपाय

घर से निकलते समय यदि आप करियर से जुड़े किसी शुभ कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं तो चीनी (Sugar) का उपाय करना न भूलें। एक तांबे के बर्तन में चीनी और पानी लें और इसे घोलकर थोड़ा पी लें। यह चीनी और दही युक्त उपाय की तरह काम करता है और सफलता पाने में भी मददगार साबित होगा।

पितृदोष करें दूर

कहते हैं कि अगर घर में पितृदोष हो, तो इस कारण आर्थिक ही नहीं शारीरिक समस्याएं भी आपको घेर सकती हैं। पितृदोष की वजह से परिवार के सदस्यों में अक्सर मनमुटाव बना रहता है। चीनी से जुड़ा उपाय कारगर साबित हो सकता है। इस उपाय को करने के लिए आप आटे की रोटी बनाएं और इसमें चीनी (Sugar) मिलाकर इसे कौवों को खिलाए। कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति की परेशानियां कम होती है। बता दें कि इस उपाय को कई दिनों तक करना अच्छा माना जाता है।

बिजनेस में तरक्की

चीनी (Sugar) के उपाय से आपके ठप्प पड़े हुए बिजनेस को ठीक कर सकता है। इसके अलावा लंबे समय से आर्थिक परेशानियों को झेल रहे हैं तो सूखे आटे में चीनी मिलाकर कौवों और चींटियों को खिलाएं। यह बेहद कारगर उपाय है जो जीवन में चली आ रही दिक्कतों का समाधान करता है।

राहु दोष को कम करने के लिए

कुंडली में राहु की बाधा दूर करने के लिए रात को सोते समय लाल कपड़े में थोड़ी सी चीनी बांधकर अपने तकिए के नीचे रख सकते हैं। इससे काफी हद तक राहु दोष को कम किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…