24 घण्टे ऑनलाइन

गणतंत्र दिवस पर बनाना है कुछ टेस्टी, तो ये डिशेज है बेस्ट

हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जाता है। ये दिन हमारे संविधान के लागू होने का प्रतीक है और हमें अपने देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद…

24GhanteOnline
January 26, 2026
2 min read
गणतंत्र दिवस पर बनाना है कुछ टेस्टी, तो ये डिशेज है बेस्ट

हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जाता है। ये दिन हमारे संविधान के लागू होने का प्रतीक है और हमें अपने देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर ज्यादातर लोग छुट्टी का आनंद अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर बिताना पसंद करते हैं। इस मौके पर टेस्टी खाने की तैयारी करके दिन को और भी यादगार बनाया जा सकता है। अगर आप भी इस खास दिन पर घर में कुछ टेस्टी और अनोखा बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान और टेस्टी डिशेज लेकर आए हैं।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर ट्राई करें ये टेस्टी डिशेज


तिरंगा सैंडविच

देशभक्ति के रंगों से प्रेरित ये सैंडविच बच्चों और बड़ों, दोनों को बेहद पसंद आएगा। इसके लिए आपको ब्रेड स्लाइस, पुदीना चटनी, गाजर का पेस्ट, चीज, और मक्खन चाहिए। इन सभी इंग्रीडिएंट्स तो तिरंगे के रंगों की तरह सजाएं और चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

पनीर टिक्का

पनीर टिक्का हर भारतीय की पसंदीदा डिश है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको पनीर, दही, मसाले, और शिमला मिर्च की जरूरत है। सबसे पहले पनीन को क्यूब में कट कर लें और इसमें दही के साथ मसाले मिलाकर इसे मैरिनेट कर दे। इसके बाद इसे तवे पर सेंकें और तंदूरी फ्लेवर देने के लिए इसके बीच में एक कटोरी रख कर इसे कोयले का धुआं दें।

तिरंगा इडली

साउथ इंडिया की इस डिश के साथ साथ तिरंगे की खूबसूरती जोड़ें। इडली बनाने के लिए इसके बेटर में पालक प्यूरी, और गाजर प्यूरी को भी मिक्स करें और फिर इसे स्टीम करें। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।

तिरंगा पुलाव

रंग-बिरंगा और टेस्टी पुलाव आपके लंच को खास बना सकता है। इसके लिए आपको बासमती चावल, पालक, गाजर, और मसाले चाहिए। इसे आप नॉर्मल पुलाओं की तरह ही बनाएं बस इसकी सब्जियां तिरंगे के रंग की होनी चाहिए, जैसे गाजर , पालक और पनीर। इसे बूंदी के रायते के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।