24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में गुलाबी निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खें

चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत (Glow) सभी चाहते हैं और इसे पाने के लिए महिलाएं महंगी से महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जब भी बाहर जाना हो या पार्टी में जाना हो, चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए महिलाएं…

24GhanteOnline
June 10, 2026
3 min read

चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत (Glow)  सभी चाहते हैं और इसे पाने के लिए महिलाएं महंगी से महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जब भी बाहर जाना हो या पार्टी में जाना हो, चेहरे को गुलाबी निखार देने के लिए महिलाएं मेकअप की मदद भी लेती हैं। चेहरे पर निखार और गुलाबी रंगत लाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हमेशा महंगे फेशियल और ब्यूटी क्लीनिक का सहारा लें। केमिकल बेस्ड मेकअप और प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप अपने गालों को नेचुरल तरीके से गुलाबी (Glow) बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन देसी उपायों के बारे में...

चीनी से सुंदरता

गालों को गुलाबी बनाने में चीनी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुलाबी गाल पाने के लिए आप थोड़ी से चीनी में गुलाब जल के कुछ बूंद मिला लें। फिर इससे गालों पर मसाज करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसमें थोड़ा नारियल का तेल मिला लें। मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने से आपके गाल गुलाबी हो जाएंगे।

चुकंदर से सुंदरता

गुलाबी गाल पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है तो क्यों ना आप भी इसे ट्राय करें। एक मीडियम साइज के चुकंदर से जूस निकाल लें। इसे गाढ़ा करने के लिए थोड़ा गर्म कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिला लें। आप इसे गाढा करने के लिए इसमें ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। अब इस मिक्स्चर को एक कंटेनर में स्टोर कर लें। इसे फ्रिज में रखें ताकि आप इसे अधिक समय तक इस्तेमाल कर सकें। अब जब भी आपको गुलाबी गाल चाहिए तो इसे गालों पर लगाएं।

केले से सुंदरता

केला और दूध की मदद से फेस पैक बनाने के लिए आप आधे केले को अच्छी तरह मैश कर लें। इसके बाद इसमें चौथाई कप दूध और एक चम्मच शहद मिला लें। दूध न होने पर आप इसमें गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाने के बाद चेहरा पानी से धो लें।

मसूर दाल से सुंदरता

गालों को गुलाबी बनाने में मसूर की दाल बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मसूर की दाल का फेस पैक वालों को गुलाबी बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच भीगी मसूर दाल में एक चम्मच दही और 3 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें, पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको असर जल्द ही दिखेगा।

गुलाब की पंखुड़ियों से सुंदरता

गुलाब की पंखुड़ियों को बरसों से गुलाबी रंगत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। तो इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को दो से तीन मिनट के लिए कच्चे दूध में भिगो दें। उसके बाद इसे हाथों से मसलते हुए चेहरे पर लगाएं। अच्छी तरह लगाने के बाद 5-10 मिनट लगा रहने दें फिर स्क्रबिंग करते हुए निकाल लें। चेहरे को गुलाबी रंगत तो मिलेगी ही साथ ही स्किन बेबी सॉफ्ट हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।