24 घण्टे ऑनलाइन

व्यापार में होगी दिन दूनी रात चौगानी तरक्की, बस करें ये आसान उपाय

किसी भी नए काम की शुरुआत करते समय व्यक्ति हर संभव सावधानी बरतता है लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी काम ठप हो जाता है या फिर मुनाफे से ज्यादा घाटे का सामना करना पड़ता है। व्यापार (Business) में लगातार होने वाली गिरावट…

24GhanteOnline
November 21, 2025
2 min read

किसी भी नए काम की शुरुआत करते समय व्यक्ति हर संभव सावधानी बरतता है लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी काम ठप हो जाता है या फिर मुनाफे से ज्यादा घाटे का सामना करना पड़ता है। व्यापार (Business) में लगातार होने वाली गिरावट के पीछे के कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन में खुशहाली में अहम भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र में घर, ऑफिस व बिजनेस आदि से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी के अनुसार, बिजनेस (Business) को बढ़ाने के लिए व्यक्ति को कुछ कार्य वास्तु के अनुसार करने चाहिए।

1. वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, व्यापार (Business) में वृद्धि के लिए अपने प्रतिष्ठान की उत्तर दिशा में एक नीले रंग का कमल का चित्र लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बिजनेस में वृद्धि होती है।

2. उत्तर दिशा में एक सफेद रंग की गुल्लक रखें तथा उसमें पैसे भी जोड़ना व्यापार के लिए शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यवसाय वृद्धि संभव होती है।

3. व्यवसाय में विस्तार या वृद्धि के लिए व्यक्ति को भोजन में काली मिर्च का प्रयोग नियमित तौर पर करना चाहिए।

4. बिजनेस में मुनाफे या ग्रोथ के लिए खट्टी चीजों को भी भोजन का अंग बनाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से व्यापार में उन्नति का मार्ग खुलता है।

5. बिजनेस (Business) को आगे बढ़ाने के लिए ऑफिस के ईशान कोण में गुरुवार को एक केसर का स्वास्तिक बनाना चाहिए।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में धातु से बना कछुआ रखना भी शुभ होता है। मान्यता है कि कछुआ रखने से व्यापार में नई संभावनाएं बनती हैं। रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।

7. ऑफिस में कैश काउंटर या धन रखने की जगह को उत्तर दिशा में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के अवसर प्राप्त होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…