सुबह उठने के बाद करें ये एक काम, कई समस्याएं दूर होती है
आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में जल्द काम निपटने का दबाव लोगों को बीमार करता जा रहा है। काम समय पर पूरा न हो पाने की वजह से क्रोध(Anger) का उपजना स्वाभाविक हो जाता है। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करते करते क्रोध करना स्वभाव…
आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में जल्द काम निपटने का दबाव लोगों को बीमार करता जा रहा है। काम समय पर पूरा न हो पाने की वजह से क्रोध(Anger) का उपजना स्वाभाविक हो जाता है। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करते करते क्रोध करना स्वभाव बन जाता है। किसी विचारक ने कहा है कि क्रोध क्षणभर का पागलपन है। क्रोध करने पर व्यक्ति अपना नुकसान करता है। क्रोध (Anger) के कारण व्यक्ति बीमार हो जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल, सूर्य, शनि, राहु, और चंद्रमा ग्रह गुस्से का सबसे बड़ा कारण है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है उन्हें भी जरूरत से ज्यादा गुस्सा (Anger) आता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके कुछ उपाय बताए गए हैं। आइये जानते है क्रोध कम करने के उपाय।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों को गुस्सा आता है उन्हें सुबह उठने के बाद धरती मां को प्रणाम करना चाहिए। प्रणाम करने के दाहिना पैर जमीन पर रखना चाहिए।
जब व्यक्ति को अपने गुस्से पर काबू रखने में मुश्किल आती है उनकी मदद चंदन की खुशबू कर सकती है। इसलिए उन्हें अपने आसपास चंदन का प्रयोग ज्यादा करना चाहिए। इससे मन शांत रहता और इसके साथ राहु दोष भी दूर हो जाता है।
जातक की कुंडली में सूर्य और चंद्रमा, मंगल ग्रह एक दूसरे के साथ किसी रूप से संबंध बनाते हैं तो व्यक्ति जरूरत से ज्यादा गुस्सा करता है। ज्योतिष में यह भी बताया गया है जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है उन्हें भी जरूरत से ज्यादा गुस्सा आता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
