24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

सूजी से बना उपमा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज हम आपको मुरमुरे से बने उपमे (Murmura Upma) के बारे में बताने जा रहे है। नाश्ते के रूप में यह उपमा एक बेहतर आप्शन हो सकता है। इसको बनाना बेहद ही आसान है। आप इसे बच्चों…

24GhanteOnline
July 11, 2026
2 min read

सूजी से बना उपमा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज हम आपको मुरमुरे से बने उपमे (Murmura Upma) के बारे में बताने जा रहे है। नाश्ते के रूप में यह उपमा एक बेहतर आप्शन हो सकता है। इसको बनाना बेहद ही आसान है। आप इसे बच्चों से भी बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते है कि इसे आप बड़ी आसानी से घर पर कैसे बना सकते हैं...

मुरमुरे का उपमा (Murmura Upma) बनाने के लिए सामग्री

4 हरी मिर्च
करी पत्ते
1 प्याज
2 चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2 चम्मच मूंगफली
2 कप मुरमुरे
1 साबुत लाल मिर्च
1 चम्मच नारियल बुरादा या घिसा हुआ नारियल
1 लहसुन की कली
एक चौथाई काला नमक
आधा चम्मच हल्दी
3 चम्मच चने की दाल
तेल

मुरमुरे का उपमा (Murmura Upma) बनाने का तरीका

- मुरमुरे का उपमा (Murmura Upma) बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को 1 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
- इसके बाद निचोड़ते हुए पानी से बाहर निकाल कर प्लेट में डालें।
- अब मिक्सी में 1 साबुत लाल मिर्च, 1 चम्मच नारियल बुरादा, 1 लहसुन की कली, एक चौथाई काला नमक और 3 चम्मच चने की दाल डालें और पीस लें।
- अब एक पैन या कड़ाही लें और इसमें 3 चम्मच तेल डालें।
- इसमें प्याज और चना दाल डाल कर भूनें।
- अब इसमें करी पत्ते और हरी मिर्च भी डालें।
- इसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स करें। इसमें मूंगफली और गाजर डाल कर मिक्स करें। इसे 3 मिनट तक भूनें।
- अब आखिर में इसमें मुरमुरे, धनिया पत्ते और काला नमक डालें। इसमें मिक्सी में पीस कर बनाया हुआ पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है मुरमुरे का उपमा (Murmura Upma)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।