24 घण्टे ऑनलाइन

चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, ट्राई करें ये टिप्स

स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) फायदेमंद होती है पर क्या आप जानते है बालों (Hair) में मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैकल गाने से कई फायदे होते है। आज हम आपको बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने का तरीका बताने जा रहे…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) फायदेमंद होती है पर क्या आप जानते है बालों (Hair) में मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैकल गाने से कई फायदे होते है। आज हम आपको बालों में मुल्तानी मिट्टी लगाने का तरीका बताने जा रहे है जिससे आपके बाल न सिर्फ चमकेंगे बल्कि सॉफ्ट और मजबूत होंगे।

मुल्तानी मु्ट्टी (Multani Mitti)खासतौर ऑयली बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता। ऑयली बालों में मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक लगाने से एक्ट्रा ऑयल सोखने का काम करता है।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)में एक्सफोलिएटिंग गुण होते है। यह बालों से एक्स्ट्रा तेल को हटाने,स्कैल्प को साफ करने औऱ डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आजकल कई लोगो को तैलीय बालों की समस्या रहती है। जिसकी वजह से बाल चिपके और चिप चिपे लगते है। साथ ही सिर में खुजली और डैंड्रफ की भी दिक्कत होने लगती है ऐसे में मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक (Multani Mitti Hair Pack) बनाने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस ले लें। पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी को लेकर भिगो लें फिर इसमें बाकी का समान मिक्स करके इस पेस्ट को बालों औऱ स्कैल्प पर लगा लें। बीस से तीस मिनट तक बालों में लगा रहने दें। जब सूख जाए तो इसे धो लें। आप इसमें आंवला, शिकाकाई पाउडर या एलोवेरा मिक्स करके भी लगा सकते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।