24 घण्टे ऑनलाइन

पार्टी मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश, आपकी कुकिंग के हो जाएंगे फैन

Pizza एक इटालियन व्‍यंजन है जिसे बच्‍चे से लेकर बूढ़े तक सब पसंद करते हैं। आमतौर पर पिज्‍जा (Pizza) को मैदे के आटे से साथ सब्जियां, मीट, हाई सोडियम, अनहेल्‍दी फैट, रंग और पनीर डालकर बनाया जाता है। ये कई स्‍वास्‍थ्‍य…

24GhanteOnline
May 1, 2026
2 min read

Pizza एक इटालियन व्‍यंजन है जिसे बच्‍चे से लेकर बूढ़े तक सब पसंद करते हैं। आमतौर पर पिज्‍जा (Pizza) को मैदे के आटे से साथ सब्जियां, मीट, हाई सोडियम, अनहेल्‍दी फैट, रंग और पनीर डालकर बनाया जाता है। ये कई स्‍वास्‍थ्‍य स्थितियों जैसे हार्ट डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और यहां तक कि कैंसर जैसे बीमारियों के लिए भी जिम्‍मेदार हो सकता है।बड़े तो फिर भी पिज्‍जा को अवॉइड कर सकते हैं लेकिन बच्‍चे को मना करना काफी मुश्किल हो जाता है।

तो ऐसे में पिज्‍जा का मजा कैसे लिया जाए? यदि पिज्‍जा को हेल्‍दी ट्विस्‍ट दिया जाए तो पिज्‍जा को भी डेली बेसिस पर इंज्‍वॉय किया जा सकता है।

मैदे की जगह बाजरा या मिलट के आटे से बना हेल्‍दी बेस न केवल पिज्‍जा (Pizza) के स्‍वाद को बढ़ाता है बल्कि इसे गिल्‍ट फ्री फास्‍ट फूड भी बना देता है। बाजरा के पिज्‍जा को वेज और नॉन-वेज दोनों तरीको से बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं पिज्‍जा की हेल्‍दी रेसिपीज के बारे में।

Millet Pizza बनाने की  सामग्री


मिलट या बाजरा का आटा-1 कप

नमक-एक चुटकी

बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी

घी-2 चम्‍मच

पिज्‍जा चीज-आवश्यकता अनुसार

कसा हुआ पनीर- आवश्यकता अनुसार

प्‍याज-¼ कप

शिमला मिर्च-¼ कप

टमाटर-¼ कप

Millet Pizza बनाने की विधि


>> पिज्‍जा बेस बनाने के लिए 1 कप बाजरा लें और उसमें थोड़ा सा नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर आटा गूंथ लें।आटे को रोल करें और रोटी की तरह गोल बेल ले।

>> बेस को थोड़ा पानी लगाकर दोनों ओर तवे पर डालकर सेंक लें। चूं‍कि बाजरा ग्‍लूटन फ्री होता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि ये अधिक सूखें ना।

>> पिज्‍जा बेस अधिक ठोस न हो जाए इसलिए बेस पर हल्‍का सा घी लगाना न भूलें।अपनी पसंद का पिज्‍जा सॉस लगाएं और सभी सब्जियां, पनीर, चीज और सीजनिंग डालें।

>> एक पैन की सतह पर थोड़ा सा घी लगाएं और अपना पिज्‍जा उसपर रख दें और किसी लिड से पिज्‍जा को ढक दें।पिज्‍जा चीज के पिघलने तक पिज्‍जा (Pizza) को सेकें और फिर गर्मागर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।