24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे का निहार हो गया है गायब, तो खूबसूरत दिखने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा की रंगत भी गायब होने लगती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में काले धब्बे, झुरियां, मुंहासे, चमक की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आज हम आपको खूबसूरत दिखने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। इन उपायों को…

24GhanteOnline
August 15, 2025
2 min read

उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा की रंगत भी गायब होने लगती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में काले धब्बे, झुरियां, मुंहासे, चमक की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आज हम आपको खूबसूरत दिखने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। इन उपायों को करने से आपकी त्वचा में निखार आएगा और आप खूबूसरत दिखेंगी। आपको बता दें हार्मोनल असंतुलन, धूप, मुंहासे, लिवर में खराबी, कुपोषण और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स की वजह से भी चहेरे का निखार गायब होने लगता है। आइए जानते हैं खूबसूरत (Beautiful) दिखने के घरेलू उपाय...

शहद का इस्तेमाल


शहद का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे में निखार आएगा और आप खूबसूरत दिखेंगी। त्वाच में निखार लाने के लिए शहद का इस्तेमाल नींबू और जैतून के तेल के साथ करना चाहिए। चेहरे में निखार लाने के लिए आप शहद, मिल्क पाउडर और पिसे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

एलोवेरा है स्किन के लिए फायदेमंद


एलोवेरा स्किन के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से काले धब्बे गायब हो जाते हैं। निखरती त्वचा के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद गर्म पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।

नींबू का रस


नींबू के रस में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एस्कॅार्बिक एसिड पाया जाता है जो स्किन में निखार लाने में सहायक होता है। नींब का रस सुरक्षित ब्लीचिंग एजेंट है। चमकती त्वचा के लिए आधे नींबू के रस को त्वचा पर लगा लें। सूखने पर इसे पानी से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि नींबू का रस लगाकर आपने धूप में नहीं जाना है। नींबू का रस लगाकर धूप में जाने पर स्किन काली हो सकती है।

दही


आप ग्लोइंग स्किन के लिए दही में दलिया और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बनाकर उसे चेहरे पर लगा सकती हैं। दही में काफी मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में सहायक होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।