24 घण्टे ऑनलाइन

हाउस पार्टी में ट्राई करें ये स्नैक्स, बनाना भी बेहद आसान

गुजराती स्नैक्स (Gujarati Snacks) को लोग बड़े ही चाव से खाते है। आज हम आपको एक ऐसा गुजराती स्नैक्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसका नाम बहुत कम लोग जानते होंगे। ये स्नैक्स चावल के आटे से बनता है। चावल के आटे से…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

गुजराती स्नैक्स (Gujarati Snacks) को लोग बड़े ही चाव से खाते है। आज हम आपको एक ऐसा गुजराती स्नैक्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसका नाम बहुत कम लोग जानते होंगे। ये स्नैक्स चावल के आटे से बनता है।

चावल के आटे से बनने वाला खीचू ( Khichu) गुजराती लोगो का सबसे प्रिय स्ट्रीट फूड है। हेल्दी होने के साथ साथ टेस्टी भी होता है। इसे कोी भी बहुत ही आसानी से बना सकता है। तो चलिए फिर जानते हैं गुजराती स्नैक्स खीचू बनाने का तरीका।

खीचू ( Khichu) बनाने के लिए सामग्री


एक कप चावल का आटा
3 कप पानी
एक छोटा चम्मच जीरा
एक छोटा चम्मच तिल
एक चौथाई चम्मच अजवाइन
आधा चम्मच हींग
दो-तीन बारीक कटे हुई हरी मिर्च
एक चम्मच अदरक
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच अदरक
बारीक कटे हुए धनिया पत्ती
मूंगफली तेल या घी खीचू में डालकर परोसने के लिए।

खीचू ( Khichu) बनाने का तरीका


खीचू ( Khichu) बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले की कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करने के लिए रखें और उसमें अजवाइन, जीरा, तिल के बीज, हरी मिर्च, अदरक और हींग डालकर अच्छे से भून लें।

अब 3 कप पानी, बेकिंग सोडा या पापड़ खार डालें, साथ ही धनिया पत्ती डालकर सभी को मिक्स करें और पानी को उबाल लें। अब चावल का आटा इस उबलते पानी में डालकर कलछी से चलाएं ध्यान रखें कि गांठ न बनें। जब मिश्रण पानी में पकाकर गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकालकर रखें।

जब मिश्रण हल्का गर्म हो तब लोई काट लें और गोल-गोल कुकिज के आकार में काट लें। अब इडली स्टीमर या कुकर में एक गिलास पानी डालकर गर्म करने के लिए रखें।

इडली के सांचे में तेल लगाकर सभी चावल के खीचू को 10 मिनट के लिए पकाएं। पकाने के बाद चावल के खीचू को प्लेट में निकाल लें और चटनी के साथ परोस लें। आप चाहें तो खीचू को फ्राई भी कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।