24 घण्टे ऑनलाइन

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

अंडा कई लोगों को पसंद होता है. इससे अंडा भुर्जी, बॉइल्ड ऐग, अंडा मसाला, ऐग करी और ना जानें कितनी डिशेज़ बनाते हैं. अगर आप भी अंडा खाने के शौकीन हैं तो आपको अंडे का मंचूरियन ( Egg Manchurian) जरूर ट्राई करना चाहिए. आइए…

24GhanteOnline
August 15, 2026
2 min read
विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

अंडा कई लोगों को पसंद होता है. इससे अंडा भुर्जी, बॉइल्ड ऐग, अंडा मसाला, ऐग करी और ना जानें कितनी डिशेज़ बनाते हैं. अगर आप भी अंडा खाने के शौकीन हैं तो आपको अंडे का मंचूरियन ( Egg Manchurian) जरूर ट्राई करना चाहिए. आइए जानते हैं रेसिपी.

अंडा मंचूरियन (Egg Manchurian) बनाने की सामाग्री-


5 उबले अंडे
आधा कप मैदा
2 अंडे विनेगर,
2 चम्मच सोया सॉस,
2 चम्मच रेड चिली केचअप
2 प्याज
2 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च
आवश्यकतानुसार तेल

अंडा मंचूरियन (Egg Manchurian) बनाने की विधि-


ऐग मंचूरियन (Egg Manchurian) बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को उबाल लें. इसके लिए एक भगोने में 2 गिलास पानी गर्म करने रखिए और इसमें अंडे डाल दीजिए. 15 मिनट में अंडा उबलकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद छिलके उतारकर इसे एक बाउल में निकाल लीजिए. अब अंडे के 2 टुकड़े करके जर्दी अलग कर लीजिए और सफेद हिस्से के टुकड़े कर लीजिए.

बॉल्स को मैदे और अंडे के मिश्रण में डाल दीजिए

अब इन टुकड़ों में मेदा, नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार मिलाइए और हाथों से अच्छी तरह मैश कर लीजिए. मैश करने के बाद इनकी छोटी-छोटी मंचूरियन बॉल्स बना लीजिए. इसके बाद एक बाउल में 3 चम्मच मेदा और 2 अंडा फोड़कर डालिए. इसे अच्छे से मिक्स कीजिए फिर सभी मंचूरियन बॉल्स को इसमें डाल दीजिए.

बॉल्स तैयार करने के बाद सब्जी और सॉस डालकर पकाएं

इसके बाद गैस पर कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म हो जाए तो इसमें तैयार की हुई मंचूरियन बॉल्स सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए. इसके बाद एक पैन लें और इसमें थोड़ा सा तेल गर्म कर लीजिए. फिर तेल में कटी हुई हरी मिर्च और प्याज को डाल के हल्का सा फ्राई कर लीजिए.

इसके बाद इसमें, रेड चिली केचअप, सोया सॉस, विनेगर को डाल मिक्स कीजिए. इसके बाद मंचूरियन बॉल्स को डाल लीजिए और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

एक सर्विंग प्लेट में इन्हें निकाल लीजिए और तिल से इसे गार्निश करें. ऐग मंचूरियन ( Egg Manchurian) बनकर तैयार है, इसका लुत्फ उठाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।