24 घण्टे ऑनलाइन

चाय के साथ ट्राई करें ये टेस्टी कबाब, देखें आसान रेसिपी

वीकेंड आ चुका हैं और सभी इसे स्पेशल बनाने के लिए अपने खानपान में हमेशा से हटकर कुछ अलग ट्राई करने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए झटपट बनने वाले चटपटे स्नैक्स के तौर पर दही पनीर कबाब (Dahi Paneer Kebab) बनाने…

24GhanteOnline
May 12, 2026
2 min read

वीकेंड आ चुका हैं और सभी इसे स्पेशल बनाने के लिए अपने खानपान में हमेशा से हटकर कुछ अलग ट्राई करने की चाहत रखते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए झटपट बनने वाले चटपटे स्नैक्स के तौर पर दही पनीर कबाब (Dahi Paneer Kebab) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। बच्चे हो या बड़े सभी इसका स्वाद लेना पसंद करेंगे। चाय के साथ तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

 दही पनीर कबाब (Dahi Paneer Kebab) बनाने की सामग्री


- 1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- आधा कप दही
- 1/4 कप कटा हुआ प्याज़
- 3 टेबलस्पून काजू (कटे हुए)
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- 7 टेबलस्पून ब्रेड का चूरा (5 टेबलस्पून मिक्स करने के लिए + 2 टेबलस्पून लपेटने के लिए)

- नमक स्वादानुसार
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 3 हरी मिर्च (कटी हुई)
- आधा टीस्पून शक्कर
- तलने के लिए तेल

 दही पनीर कबाब (Dahi Paneer Kebab) बनाने की विधि


- 2 टेबलस्पून ब्रेड का चूरा और तलने के लिए तेल को छोड़कर बाकी सारी सामग्री को मिला लें।
- मीडियम साइज़ के कबाब बनाकर ब्रेड के चूरे में लपेट लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके कबाब को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
- हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।