ईरान व्यापार पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, 25% टैरिफ लागू करने की चेतावनी
ट्रंप (Trump) ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ईरान में हिंसक प्रदर्शनों पर हो रही कार्रवाई को लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें देश भर में लगभग…

ट्रंप (Trump) ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ईरान में हिंसक प्रदर्शनों पर हो रही कार्रवाई को लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें देश भर में लगभग 600 लोग मारे गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति (Trump) का यह आदेश भारत, चीन समेत कई देशों के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है, क्योंकि ये ईरान के प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)ने घोषणा की है कि ईरान के साथ “बिज़नेस” करने वाले किसी भी देश को वॉशिंगटन के साथ अपने ट्रेड पर 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। इस कदम से ईरान के बड़े ट्रेडिंग पार्टनर जैसे भारत, चीन और UAE पर असर पड़ सकता है। ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “यह तुरंत लागू होगा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बिज़नेस करने वाले किसी भी देश को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के साथ किए जा रहे सभी बिज़नेस पर 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। यह आदेश अंतिम और निर्णायक है।”
ईरान के प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स में चीन, तुर्की, भारत, UAE, पाकिस्तान और आर्मेनिया शामिल हैं। यह पहला मौका नहीं जब ट्रंप ने किसी देश के साथ व्यापार रोकने के लिए टैरिफ की घोषणा की है। इससे पहले रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाया था। जिनमें भारत भी शामिल रहा।
इस देश पर लगेगा सबसे ज्यादा टैरिफ
नए टैरिफ का मतलब है कि चीन से आने वाले सामान पर कम से कम 45% टैरिफ रेट लग सकता है। पहले से यह टैरिफ 20% है। मतलब पहले का 20 और अभी का 25 प्रतिशत मिलाकर यह 45 प्रतिशत हो जाएगा। पिछले साल अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर ने ग्लोबल मार्केट को हिलाकर रख दिया था। ट्रंप (Trump)ने चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर पिछले साल 145 प्रतिशत कर दिया था। मौजूदा टैरिफ रेट काफी लंबी बातचीत के बाद तय किया गया था।
वहीं चीन के अलावा, भारत, यूएई और तुर्की को भी ईरान का बड़ा ट्रेड पार्टनर माना जाता है। ट्रंप (Trump)ने भारत से आने वाले सामान पर ड्यूटी दोगुनी करके कम से कम 50 प्रतिशत टैरिफ कर दिया है, ताकि रूसी तेल खरीदने वाले देश को सजा दी जा सके। ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले दूसरे देशों पर भी ऐसे ही टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिसमें चीन भी शामिल है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
