24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रंप, हमें बचाओ… खामेनेई से परेशान प्रदर्शनकारियों ने की अमेरिका से अपील

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन अब धीरे-धीरे बड़े आंदोलन का रूप लेते जा रहे हैं। सड़कों पर उतर रहे प्रदर्शनकारी अब सिर्फ नारे नहीं लगा रहे, बल्कि सीधे दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ताजा…

24GhanteOnline
January 7, 2026
2 min read
ट्रंप, हमें बचाओ… खामेनेई से परेशान प्रदर्शनकारियों ने की अमेरिका से अपील

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन अब धीरे-धीरे बड़े आंदोलन का रूप लेते जा रहे हैं। सड़कों पर उतर रहे प्रदर्शनकारी अब सिर्फ नारे नहीं लगा रहे, बल्कि सीधे दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ताजा सामने आए कई वीडियो में ईरानी प्रदर्शनकारी खुले तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) को संबोधित करते दिख रहे हैं।

ये वीडियो ईरान इंटरनेशनल को भेजे गए हैं, जिनमें लोग कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं कि ट्रंप, आगे बढ़िए अगर अब नहीं, तो फिर कब? कई जगहों पर पोस्टर, दीवारों पर लिखे संदेश और नारों के जरिए भी यही अपील दोहराई जा रही है। यह सब ऐसे वक्त में हो रहा है जब ट्रंप पहले ही दो बार ईरान को चेतावनी दे चुके हैं। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों की हत्या करते हैं, तो अमेरिका कड़ा कदम उठा सकता है।

Make Iran Great Again बना नारा


ईरान के प्रदर्शनों में अब एक नया नारा भी उभर रहा है Make Iran Great Again (MIGA)। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक दीवार पर लगे रोड साइन पर फारसी में ट्रंप स्ट्रीट का स्टिकर चिपकाता दिख रहा है।

इससे पहले ट्रंप खुद Make Iran Great Again लिखी टोपी के साथ तस्वीर में दिख चुके हैं, जिसे अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने शेयर किया था। ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि अगर मौजूदा ईरानी शासन देश को महान नहीं बना सकता, तो सत्ता परिवर्तन पर सवाल उठना लाजमी है।

ट्रंप, हमें बचाओ…सड़कों पर दिखे पोस्टर


एक वीडियो में एक महिला हाथ में पोस्टर लिए खड़ी दिखती है, जिस पर अंग्रेजी में लिखा है- Trump, a symbol of peace, Dont let them kill us... वह पोस्टर तो अंग्रेज़ी में है, लेकिन महिला फार सी में कहती है कि हमें मदद चाहिए। एक और वीडियो में यही संदेश लाल रंग से दीवार पर लिखा हुआ दिखाई देता है, जो साफ़ बताता है कि प्रदर्शनकारी अब दुनिया का ध्यान खींचना चाहते हैं। ईरान के इस्फहान प्रांत के यजदानशहर से आए वीडियो में हालात और ज्यादा गंभीर नजर आते हैं। इसमें देखा जा सकता है कि सुरक्षा बल गोलियां चला रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…