राष्ट्रपति ने दिया शिक्षा विभाग खत्म करने का आदेश, डिपार्टमेंट को बताया 'बड़ी धोखाधड़ी'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सत्ता संभालने के बाद कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी बीच अब राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिका के शिक्षा विभाग (US Education Department) को खत्म…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सत्ता संभालने के बाद कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी बीच अब राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिका के शिक्षा विभाग (US Education Department) को खत्म करने के मकसद से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले भी ट्रंप इस विभाग की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने ही इस विभाग को “बड़ी धोखाधड़ी” करार दिया था।
ट्रंप (Trump) ने फरवरी के महीने में भी एजेंसी को बंद करने की अपनी इच्छा दोहराई थी और संघीय शिक्षा विभाग को तत्काल बंद करने के लिए कहा था। अब इसी के चलते उन्होंने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में इसे बंद करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन इस बार अब अपने दूसरे टर्म में ट्रंप ने अपने विचार को लेकर कदम उठा लिया है।
क्या हशिक्षा विभाग?
रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा विभाग, शैक्षिक सहायता के लिए मदद करता है। इस विभाग में 4,200 से अधिक लोग काम करते हैं और इसका बजट हाल के वर्ष में कुल 251 बिलियन डॉलर था जोकि भारत के 20,83,300 करोड़ रुपये के बराबर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही सुझाव दिया था कि वो एक कार्यकारी आदेश के जरिए से विभाग को बंद करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात को भी माना है कि उनके लिए बिना कांग्रेस और टीचर्स यूनियन के समर्थन के इस मकसद को पूरा करना आसान नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा विभाग को बंद करने के कुछ नतीजे भी सामने आएंगे। जिससे संभावित रूप से K-12 स्कूलों और कॉलेज ट्यूशन सहायता कार्यक्रमों के लिए अरबों डॉलर की फंडिंग बाधित होगी।
शिक्षा विभाग एक बड़ा धोखा : ट्रंप (Trump)
डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने अमेरिका के शिक्षा विभाग पर बात करते हुए रिपोर्टर्स से कहा था कि शिक्षा विभाग एक बड़ा धोखा है। इससे पहले भी लंबे समय से ट्रंप इस विभाग की आलोचना करते आए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि शिक्षा सचिव के लिए उन्होंने लिंडा मैकमोहन को नामित किया था और उन्हें विभाग को बंद करने की देखरेख करने का काम सौंपा गया था।
यह दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप ने शिक्षा विभाग को समाप्त करने का प्रस्ताव सामने रखा है। इससे पहले उन्होंने जब पहली बार सत्ता हासिल की थी तो साल 2017 से 2021 तक अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था। हालांकि, कांग्रेस ने उनके पिछले प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं की थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
