24 घण्टे ऑनलाइन

कम करेंगे भारत पर लगा टैरिफ... ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है वे भारत पर टैरिफ को आधा यानी 50% कम (Tariff Cut) करेंगे। ट्रंप की ओर से ये भी साफ किया गया कि रूसी तेल खरीद ही वो बड़ा कारण था, जिसे चलते भारत पर लगा टैरिफ बढ़ाक…

24GhanteOnline
November 11, 2025
2 min read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है वे भारत पर टैरिफ को आधा यानी 50% कम (Tariff Cut) करेंगे। ट्रंप की ओर से ये भी साफ किया गया कि रूसी तेल खरीद ही वो बड़ा कारण था, जिसे चलते भारत पर लगा टैरिफ बढ़ाक डबल किया गया था। अब उन्होंने इस हाई टैरिफ (US Tariff On India) को कम करने का ऐलान किया है।

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि, 'फिलहाल रूस के तेल की वजह से भारत पर टैरिफ (Tariff) बहुत ज्यादा है। लेकिन उन्होंने अब Russian Oil की अपनी खरीदारी कम कर दी है।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस वजह से अब हम भी भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार संबंधों में नरमी के संकेत देते हुए कहा था कि हम भारत के साथ ट्रेड डील के बेहद करीब है, जल्द ही भारतीय सामानों पर लगाए गए हाई टैरिफ में कमी की जा सकती है।

यहां बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बीते कुछ दिनों में लगातार ऐसे बयान दिए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि भारत ने रूसी तेल की खरीद को कम कर दिया है, या इसे रोक रहा है। यही नहीं ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते भी नजर आए हैं। हालांकि, भारत ने ऐसे किसी भी दावे की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

भारत पर टैरिफ (Tariff) किया था डबल


गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी का रेसिप्रोकल (Reciprocal Tariff) लगाया था। लेकिन इसे कुछ महीनों बाद अचानक इसे बढ़ाकर 50% कर दिया था।

ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल और हथियारों की खरीद करके व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन युद्ध में आर्थिक मदद करने का आरोप लगाया था। सिर्फ ट्रंप ही नहीं, बल्कि उनके मंत्री भी लगातार भारत पर इस मुद्दे को लेकर निशाना साध रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…