Harvard University में नहीं मिलेगा विदेशी छात्रों को दाखिला, ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक
वाशिंगटन: अमेरिकी प्रशासन ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) को होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) द्वारा मांगे गए विदेशी छात्रों की आचरण रिपोर्ट को सौंपने से इनकार करने के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों…
वाशिंगटन: अमेरिकी प्रशासन ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) को होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) द्वारा मांगे गए विदेशी छात्रों की आचरण रिपोर्ट को सौंपने से इनकार करने के बाद अंतरराष्ट्रीय छात्रों को संस्थान में दाखिला देने से रोक दिया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरीकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने एक बयान में कहा, “हार्वर्ड (Harvard University) अब विदेशी छात्रों को दाखिला नहीं दे सकता है और मौजूदा विदेशी छात्रों को स्थानांतरित करना होगा या फिर अपनी कानूनी स्थिति खोनी होगी।”
होमलैंड सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने अपने विभाग को हार्वर्ड (Harvard University) के छात्र और विनिमय आगंतुक कार्यक्रम (एसईवीपी) प्रमाणन को समाप्त करने का आदेश दिया, जिसमें पिछले महीने डीएचएस द्वारा मांगे गए विदेशी छात्रों के आचरण रिकॉर्ड को सौंपने से विश्वविद्यालय के इनकार का हवाला दिया गया।
यह निर्णय हार्वर्ड (Harvard University) के अंतरराष्ट्रीय छात्र निकाय के एक चौथाई से अधिक छात्रों को प्रभावित कर सकता है, जिनका भविष्य बीए के बाद अनिश्चित हो गया है। प्रोफेसरों को आशंका है कि विदेशी छात्रों के सामूहिक पलायन से संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है जिसने अपनी वैचारिक स्वायत्तता की रक्षा के लिए प्रशासन का सामना किया है।
पूर्वोत्तर हमारे लिए अष्टलक्ष्मी… PM मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का किया शुभारंभ
व्हाइट हाउस ने कहा, “विदेशी छात्रों को दाखिला देना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।” उन्होंने हार्वर्ड नेतृत्व पर “अपने एक समय के महान संस्थान को अमेरिका विरोधी, यहूदी विरोधी, आतंकवाद समर्थक आंदोलनकारियों के अड्डे में बदलने का आरोप लगाया।”
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैक्सन ने एक बयान में कहा, “वे अमेरिकी छात्रों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली व्यापक समस्याओं को दूर करने के लिए कार्रवाई करने में बार-बार विफल रहे हैं और अब उन्हें अपने कृत्यों का सामना करना होगा।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
