24 घण्टे ऑनलाइन

Truecaller का ये ‘कमाल’ फीचर सभी यूजर्स के लिए है फ्री, ऐसे करें इस्तेमाल

कई बार बिजी होने के चलते हम लोगों से कॉल मिस हो जाती है और फिर हम बाद में सोचते हैं कि आखिर सामने वाला हमसे क्या बात करना चाहता था? अब इस नए फीचर के आने के बाद आपको ये सोचने के लिए दिमाग पर जोर डालने की जरूरत नहीं…

24GhanteOnline
December 19, 2025
3 min read

कई बार बिजी होने के चलते हम लोगों से कॉल मिस हो जाती है और फिर हम बाद में सोचते हैं कि आखिर सामने वाला हमसे क्या बात करना चाहता था? अब इस नए फीचर के आने के बाद आपको ये सोचने के लिए दिमाग पर जोर डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ट्रूकॉलर ने यूजर्स के लिए एक नया और कमाल का फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है वॉयसमेल. ये नया फीचर Android स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स को मिस्ड कॉल से ट्रांसक्राइब किए गए वॉइस मैसेज को रिसीव करने और पढ़ने की सुविधा देता है.

Truecaller Voicemail Feature से क्या होगा फायदा?


आसान भाषा में अगर आपको समझाएं तो इसका मतलब ये है कि अगर आप कॉल रिसीव नहीं कर पाते हैं तो सामने वाला व्यक्ति आपको वॉयसमेल भेज सकता है, वॉयसमेल में भेजा गया मैसेज एआई के जरिए मैसेज को टेक्स्ट में बदल देगा. खास बात तो यह है कि टेक्स्ट में बदला ये मैसेज यूजर्स को उनकी पसंदीदा भाषा में रिसीव होगा.

एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि ये फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है, इसका मतलब ये है कि अब जिन लोगों के पास प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं है वो लोग भी इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. ट्रूकॉलर प्रीमियम यूजर्स Truecaller Assistant के ज़रिए अपग्रेडेड एक्सपीरियंस पाने के लिए एलिजिबल हैं. वॉयसमेल फ़ीचर स्पैम फ़िल्टरिंग ऑफर करता है और यूजर्स को प्लेबैक स्पीड एडजस्ट करने की भी सुविधा देता है. यह 12 भारतीय भाषाओं में AI-पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन को भी सपोर्ट करता है.

वॉयसमेल के फायदे और लैंग्वेज सपोर्ट


ट्रूकॉलर का दावा है कि वॉयसमेल फीचर यूजर के डिवाइस पर सीधे मैसेज स्टोर करता है, जिससे रिकॉर्डिंग पर पूरा कंट्रोल और प्राइवेसी मिलती है. इसमें स्मार्ट कॉल कैटेगराइज़ेशन, स्पैम फ़िल्टरिंग, एडजस्टेबल प्लेबैक स्पीड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा ये फीचर हिंदी, मराठी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, नेपाली, गुजराती, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू सहित 12 भारतीय भाषाओं में AI पावर्ड ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा देता है.

फ्री और प्रीमियम में क्या है फर्क?


Truecaller ने कंफर्म किया है कि प्रीमियम यूज़र्स को बेहतर Truecaller Assistant फ़ीचर मिलेगा, जो कॉल का जवाब देता है, कॉल करने वालों से बातचीत करता है और पर्सनलाइज़्ड ग्रीटिंग्स और एडवांस्ड कॉल हैंडलिंग की सुविधा देता है.

ध्यान दें

वॉयसमेल फीचर इस्तेमाल करने के लिए, मोबाइल नंबर पर कॉल फ़ॉरवर्डिंग की सुविधा ऑन होनी चाहिए. एक बार सेटअप हो जाने के बाद वॉयसमेल ट्रांसक्रिप्शन दिखने में थोड़ा समय लग सकता है. सभी मैसेज ऐप में दिए वॉयसमेल टैब से एक्सेस किए जा सकते हैं. इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स के पास Truecaller ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।