फेयरवेल स्पीच के बाद हाथों में कुर्सी उठाकर चल दिए ट्रूडो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Photo
टोरेंटों। कनाडा के नए प्रधानमंत्री का चुनाव कर लिया गया है। मार्क कार्नी देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। लेकिन उनकी ताजपोशी से पहले सोमवार को लिबरल पार्टी का एक कन्वेंशन हुआ। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो (Trudeau) को आधिकारिक…
टोरेंटों। कनाडा के नए प्रधानमंत्री का चुनाव कर लिया गया है। मार्क कार्नी देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। लेकिन उनकी ताजपोशी से पहले सोमवार को लिबरल पार्टी का एक कन्वेंशन हुआ। इस दौरान जस्टिन ट्रूडो (Trudeau) को आधिकारिक तौर पर विदाई दी गई। लेकिन इस दौरान ट्रूडो की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में जस्टिन ट्रूडो (Trudeau) को कुर्सी पकड़कर जाते देखा जा सकता है। इस दौरान वह कैमरे को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में हाउस ऑफ कॉमन्स की उनकी कुर्सी है। दरअसल ट्रूडो के इस जैंस्चर को ट्रूडो की विदाई के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि मार्क कार्नी को लिबरल पार्टी का नेता चुना गया है। बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर रह चुके कार्नी को ऐसे समय में लिबरल पार्टी ने अपना नेता चुना है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से कनाडा जूझ रहा है।
होली पर हिजाब की तरह तिरपाल ओढ़कर निकलें… यूपी के मंत्री का विवादित बयान
मार्क कार्नी कनाडा और ब्रिटेन दोनों ही देशों के सेंट्रल बैंक के गवर्नर रह चुके हैं। 2008 में कनाडा को वैश्विक मंदी से बाहर निकाल लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। इसके बाद 2013 में वे ब्रिटेन के सेंट्रल बैंक के गवर्नर बने।
इससे पहले कार्नी लंदन, टोक्यो, न्यूयॉर्क और टोरंटो में 13 साल तक काम किया। ये अहम है कि मार्क कार्नी ने कभी भी कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला है और वे संसद के सदस्य भी नहीं हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
