24 घण्टे ऑनलाइन

अनचाहे बालों से है परेशान, तो ट्राई करें ये टिप्स

कई महिलाएं चेहरे पर अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से परेशान रहती है। कई महिलाओं को अपर लिप्स, माथे तो किसी को चेहरे के आस पास खूब बाल नजर आते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं न जाने क्या क्या जतन करती हैं। इसके लिए…

24GhanteOnline
May 13, 2025
2 min read

कई महिलाएं चेहरे पर अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से परेशान रहती है। कई महिलाओं को अपर लिप्स, माथे तो किसी को चेहरे के आस पास खूब बाल नजर आते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं न जाने क्या क्या जतन करती हैं।

इसके लिए बालों (Unwanted Hair) को हटाने के लिए वैक्सिंग, थ्रेडिंग और लेजर प्रक्रिया को अपनाते है। अगर आप प्राकृतिक तरीके से माथे पर दिखने वाले बालों को हटाना चाहती हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करके इससे निजात पा सकती है।

माथे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए एक चम्मच ओटमील में आधे नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला दें। इस पेस्ट को माथे पर ब्रश या उंगिलयों से लगा लें। इस पेस्ट को दस से पंद्रह मिनट तक माथे पर लगे रहने दे फिर रिमूव कर दें।

नियमित इसे लगाने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा बेसन हल्दी और दूध की मदद से अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते है। साथ ही स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ साथ चेहरा पर ग्लो आता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लेकर उसमें एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच दूध का मिला दें। इसे माथे पर लगा कर थोड़ी दे के लिए छोड़ दें। फिर साफ कर लें।

अनचाहे बालों को हटाने के लिए गेहूं के आटे में आवश्यकतानुसार सरसों का तेल मिलाकर एक बॉल तैयार कर लें। इसे माथे पर कुछ देर तक फिराने से भी अनचाहे बाल उसमें चिपक जाते है। नियमित ऐसा करने से कुछ दिन में अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है।

दही हल्दी और नींबू की मदद से अनचाहे बाल कम किए जा सकते है। इसके लिए एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच दही और नींबू का रस मिलाएं। इससे चेहरे पर लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होने लगते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।