24 घण्टे ऑनलाइन

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा ये हेयर मास्क

ठंड के मौसम में स्कैल्प रूखा होने की वजह से बालों में डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में ज्यादातर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं, जिसकी वजह से सिर की त्वचा खराब होने लगती है और डैंड्रफ…

24GhanteOnline
May 13, 2025
2 min read

ठंड के मौसम में स्कैल्प रूखा होने की वजह से बालों में डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में ज्यादातर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म पानी से नहाते हैं, जिसकी वजह से सिर की त्वचा खराब होने लगती है और डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या पैदा हो जाती है। यूं तो डैंड्रफ होने के पीछे बालों का गंदा होना,बालों की सही देखभाल ना करना, गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जैसे और भी कई कारण छिपे होते हैं। लेकिन वजह चाहे कुछ भी हो, बालों से झड़ती रूसी, लोगों के सामने कई बार शर्मिंदगी का कारण जरूर बन जाती है। अगर आप भी इस शर्मिंदगी को झेल रहे हैं तो दही और अंडे का ये हेयर मास्क आपकी समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका


डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही अंडे और दही का हेयर मास्क बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक अंडा और 1/4 कप सादा दही की जरूरत पड़ती है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में, अंडे और दही को एक साथ स्मूथ पेस्ट बनने तक अच्छी तरह फेंटें।

इसके बाद अपने बालों को बांटते हुए अंडे दही के मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर समान रूप से लगाएं। इसके बाद इस मिश्रण को बालों की जड़ों तक पहुंचाने के लिए धीरे-धीरे सिर की मालिश करें। इसके बाद बालों को शॉवर कैप या तौलिये से ढककर मास्क को लगभग आधे घंटे के लिए बालों पर लगा रहने दें। तय समय बाद हेयर मास्क को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। ।

हेयर केयर टिप्स


-स्कैल्प और बालों को अतिरिक्त नमी देने के लिए आप इस हेयर मास्क में एक बड़ा चम्मच शहद या नारियल के तेल का भी मिला सकते हैं।

-अगर आपका स्कैल्प बहुत संवेदनशील है तो इसे कम अम्लीय बनाने के लिए दही में थोड़ा पानी मिलाएं।

-इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।