₹1 लाख सस्ती हुई ये स्पोर्टी बाइक! मौका हाथ से न जाने दें
Triumph Daytona 660 को भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किया गया था. अब, डीलरशिप के बेस्ड पर इस मिडिल-वेट मोटरसाइकिल पर 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि ये छूट डीलर स्तर पर है और स्थान के…
Triumph Daytona 660 को भारतीय बाजार में 2024 में लॉन्च किया गया था. अब, डीलरशिप के बेस्ड पर इस मिडिल-वेट मोटरसाइकिल पर 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि ये छूट डीलर स्तर पर है और स्थान के अनुसार अलग हो सकती है.फिलहाल, भारतीय बाजार में Triumph Daytona 660 की शुरुआती कीमत 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
ये कीमत इसके कुछ करीबी प्रतिद्वंद्वियों, जैसे कावासाकी निंजा 650 (एक्स-शोरूम) से थोड़ी ज्यादा है. वहीं, बाजार में होंडा सीबीआर 650आर जैसे महंगे ऑप्शन भी मौजूद हैं, जिसकी कीमत 11.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. 1 लाख रुपये की छूट के बाद भी, Daytona 660 की कीमत लगभग 8.88 लाख रुपये रह जाती है.
Triumph Daytona 660 कीमत
छूट के बावजूद भी ये मोटरसाइकिल देश में बिकने वाली कुछ एंट्री-लेवल कारों से महंगी है. विशेष रूप से, ये लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो से महंगी है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन जैसी एसयूवी से भी महंगी है, जिनकी शुरुआती कीमत लगभग 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 7.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. हालांकि, ट्रिपल-सिलेंडर मोटरसाइकिल की कारों से कोई सीधी तुलना नहीं है.
Triumph Daytona 660 इंजन
Triumph Daytona 660 में 660 सीसी का इनलाइन तीन-सिलेंडर इंजन लगा है, जो ट्राइडेंट 660 और टाइगर स्पोर्ट 660 में भी इस्तेमाल किया गया है. ये इंजन 11,250 आरपीएम पर 95 हॉर्सपावर और 8,250 आरपीएम पर 69 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ काम करता है. आसान गियर शिफ्टिंग के लिए मोटरसाइकिल में स्लिप और असिस्ट क्लच भी दिया गया है.
Triumph Daytona 660 ईंधन टैंक
डेटोना की सीट की ऊंचाई 810 मिमी है, जो टाइगर स्पोर्ट से 25 मिमी कम और ट्राइडेंट 660 से 5 मिमी ज्यादा है. भारतीय बाजार में डेटोना 660 तीन कलर ऑप्शन में आती है: स्नोडोनिया व्हाइट विद सैफायर ब्लैक, सैटिन ग्रेनाइट विद सैटिन जेट ब्लैक और कार्निवल रेड विद सैफायर ब्लैक. इसके अलावा, इसमें 14 लीटर का ईंधन टैंक है, जो ट्राइडेंट 660 के समान है.
Triumph Daytona 660 ब्रेकिंग
ट्रायम्फ डेटोना 660 में ट्यूबलर स्टील पेरीमीटर फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि सस्पेंशन के लिए 41 मिमी शोवा यूएसडी फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है. मोटरसाइकिल की ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ दो 310 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ एक 220 मिमी डिस्क दी गई है. इसके अलावा, इसमें हल्के कास्ट एल्युमिनियम के पहिये लगे हैं जिन पर मिशेलिन पावर 6 टायर्स हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
