24 घण्टे ऑनलाइन

बाढ़ग्रस्त हिमाचल के लिए त्रिपुरा ने बढ़ाया मदद का हाथ, करेगा इतने करोड़ रुपये का सहयोग

शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हाल ही में आई बाढ़ से भीषण तबाही मची है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घोषणा की है कि त्रिपुरा सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हाल ही में आई बाढ़ से भीषण तबाही मची है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घोषणा की है कि त्रिपुरा सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कामों में सहयोग के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। सीएम माणिक साहा ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत की और वहां के लोगों के लिए अपना समर्थन जताया।

20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। अब तक राज्य में 133 बड़े भूस्खलन, 95 अचानक बाढ़ की घटनाएं और 45 बार बादल फटने की घटनाएं दर्ज की हुई हैं।

त्रिपुरा ने बढ़ाया मदद का हाथ


सीएम माणिक साहा ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस संकट की घड़ी में मैंने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से बातचीत की और राज्य के लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की है। हम सभी मिलकर इस कठिन समय का सामना करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा की जनता की तरफ से हम हिमाचल प्रदेश के हमारे भाइयों और बहनों के साथ इस कठिन समय में साथ खड़े हैं। राहत कार्यों में सहायता के लिए त्रिपुरा सरकार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का योगदान दे रही है।

बारिश और भूस्खलन से नुकसान


हिमाचल प्रदेश में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक 366 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 203 लोगों की मौत भारी बारिश की वजह से हुई, 163 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई। वहीं 407906।90 लाख रुपये की सार्वजनिक और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…