24 घण्टे ऑनलाइन

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर सूचना मुख्यालय, देहरादून में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की…

24GhanteOnline
September 14, 2026
1 min read
स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर सूचना मुख्यालय, देहरादून में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित शोक सभा में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्व. जोशी के निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान एवं नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक रवि बिजारनिया एवं बद्री चन्द, सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें