24 घण्टे ऑनलाइन

माघ मेले के लिए परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी, वाराणसी से चलेंगी 336 अतिरिक्त बसें

वाराणसी : प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले (Magh Mela) की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। प्रयागराज संगम में श्रद्धालु सुगमता से आस्था की डुबकी लगा सकें, इसके लिए सरकार परिवहन,…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

वाराणसी : प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले (Magh Mela) की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई है। प्रयागराज संगम में श्रद्धालु सुगमता से आस्था की डुबकी लगा सकें, इसके लिए सरकार परिवहन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत कर रही है। माघ मेले (Magh Mela) के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र के 8 जिलों से तीन चरणों में 336 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा, इनमें जनरथ ए.सी. बसें भी शामिल होंगी, खासतौर पर पूर्वांचल से प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए योगी सरकार विशेष इंतजाम कर रही हैं।

योगी सरकार सभी प्रमुख त्योहारों और धार्मिक आयोजनों पर यात्रियों की सरल और सुगम यात्रा का प्रबंध करती आ रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र से माघ मेले (Magh Mela) के लिए तीन चरणों मे 336 बसों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार किया जायेगा। 50 बसें रिज़र्व मे रहेंगी। इसके अलावा कैंट और काशी डिपो की 3-3 जनरथ ऐ.सी बसे भी चलेंगी।

प्रथम चरण :1 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक 215 बसें

द्वितीय चरण : 14 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक – 330 बसें

तृतीय चरण : 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक – 215 बसें

रूटवार बसों का संचालन


क्रमांक–रूट का नाम—प्रथम -द्वितीय एवं तृतीय चरण में बसों की संख्या

1 -मछली शहर -झूसी -20-30 -20
2 -सुजानगंज -झूसी -15 -50 -15
3 -जौनपुर -झूसी -35-50-35
4 -बदलापुर -झूसी -35 -50 -35
5 -ज्ञानपुर -झूसी -5-15 -5
6 -वाराणसी-झूसी-65 -80 -65
7 -भदोही-झूसी -10 -10 -10
8 -गाजीपुर -झूसी -10 -20 -10
9 -चंदौली -झूसी -5 -15 -05
10 -रेनूकोट-राबर्ट्सगंज अरैल -15-10-15

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें