24 घण्टे ऑनलाइन

शुक्र देव मीन राशि में करेंगे प्रवेश, ये जातक रहें अलर्ट

28 जनवरी को शुक्र (Shukra) कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र…

24GhanteOnline
January 24, 2025
3 min read

28 जनवरी को शुक्र (Shukra) कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र (Shukra) के कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शुक्र (Shukra) के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ तो किन राशियों को रहना होगा सावधान…

मेष राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। आत्म संयत रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- मन अशांत रहेगा। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में शांति रहेगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…