24 घण्टे ऑनलाइन

स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया पर छाया यूपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Foundation Day) के अवसर पर शुक्रवार को डिजिटल दुनिया में भी प्रदेश का डंका बजता रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग यूपी’ (#TransformingUP) काफी…

24GhanteOnline
January 24, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस (UP Foundation Day)  के अवसर पर शुक्रवार को डिजिटल दुनिया में भी प्रदेश का डंका बजता रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग यूपी’ (#TransformingUP) काफी देरतक नंबर वन ट्रेंड बना रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और बदलावों को सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर सराहा। यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप, प्रगतिशील और लोक कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर कानून व्यवस्था की खूब प्रशंसा की।

यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगुवाई में उत्तर प्रदेश (UP) के 'बीमारू राज्य' से 'उत्तम प्रदेश' बनने के सफर की तो सराहना की ही, साथ ही विकास कार्यों, औद्योगिक निवेश, महिला सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों में आए सुधार पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि योगी सरकार ने बीते 8 साल में उत्तर प्रदेश को जिस तरह से बदला है, वह वाकई सराहनीय है।

आज हमारा प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि उत्तर प्रदेश ( UP) अब न सिर्फ एक पर्यटन हब बन रहा है, बल्कि निवेश और उद्योग के लिए भी सबसे पसंदीदा राज्य बन चुका है। यह बदलाव योगी जी के मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।

सोशल मीडिया पर यूपी स्थापना दिवस (UP Foundation Day) पर आयोजित कार्यक्रमों और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को भी व्यापक रूप से साझा किया गया। ‘ट्रॉन्सफॉर्मिंग यूपी’ का यह ट्रेंड बताता है कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और यह बदलाव हर वर्ग को गर्व महसूस करा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें