24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे पहचाने मैसेज असली या नकली? फ्रॉड से बचने के लिए जानें ये जरूरी बात

फ्रॉड करने वाले लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरकीब लगाते हैं, इन्हीं में से एक ट्रिक है Fake Message. बहुत से लोग फेक मैसेज के झांसे में फंस जाते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए TRAI ने X पर पोस्ट कर इस…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

फ्रॉड करने वाले लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरकीब लगाते हैं, इन्हीं में से एक ट्रिक है Fake Message. बहुत से लोग फेक मैसेज के झांसे में फंस जाते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए TRAI ने X पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि आप किस तरह से असली और नकली मैसेज के बीच फर्क कर सकते हैं?

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने X पर पोस्ट कर बताया कि सभी मैसेज जेनुअन नहीं होते, कोई भी ऑफिशियल जैसे मैसेज लिख सकता है. यही वजह है कि असली मैसेज के लिए कुछ Suffixes (आखिर में लगने वाला वर्ड) का इस्तेमाल किया जाता है जैसे कि -P, -S, -T या -G. इसका मतलब ये है कि जिसने आपको मैसेज भेजा है अगर उसके मैसेज के हेडर में इनमें से किसी भी शब्द का इस्तेमाल हुआ है तो वो जेनुअन है. P (प्रॉमोशनल), S (सर्विस), T (ट्रांजैक्शनल) और G (गवर्मेंट) मैसेज के हेडर में आखिरी में नजर आएगा.

फ्रॉड करने वाले लेते हैं डर/लालच का सहारा

KYC अपडेट करें वरना अकाउंट बंद हो जाएगा

50 लाख की लॉटरी जीती है, लिंक पर क्लिक कर बैंक डिटेल भरें.

अगर कभी भी आपको ऐसा कोई मैसेज रिसीव हो जिसमें लिखा हो कि KYC न होने की वजह से आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और लिंक पर क्लिक कर केवाईसी पूरा करने के लिए कहा जाए तो समझ जाइए कि फ्रॉड करने वाले आपको जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा 50 लाख के लालच में अगर आप आए और बैंक अकाउंट डिटेल शेयर कर दी तो आपके साथ फ्रॉड हो सकता है और आपका अकाउंट भी खाली किया जा सकता है.

TRAI ने पोस्ट शेयर करने के साथ ही एक यूआरएल भी शेयर किया है जिसपर जाकर आप इस बात को चेक कर सकते हैं कि एसएमएस सही जगह से आया है या नहीं? smsheader.trai.gov.in. पर जाकर आप खुद एसएमएस को वेरिफाई कर सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…