24 घण्टे ऑनलाइन

इस कंपनी की कारों ने मचाया धमाल, 3.88 लाख ग्राहकों ने खरीदा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने 2025 में भारतीय बाजार में अब तक की सबसे बड़ी कैलेंडर ईयर बिक्री दर्ज की. कंपनी ने पूरे साल कुल 3,88,801 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की 3,26,329 यूनिट्स की तुलना में 19%…

24GhanteOnline
January 2, 2026
2 min read
इस कंपनी की कारों ने मचाया धमाल, 3.88 लाख ग्राहकों ने खरीदा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने 2025 में भारतीय बाजार में अब तक की सबसे बड़ी कैलेंडर ईयर बिक्री दर्ज की. कंपनी ने पूरे साल कुल 3,88,801 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की 3,26,329 यूनिट्स की तुलना में 19% बढ़ोतरी को दिखाता है. दिसंबर 2025 में भी TKM (Toyota Kirloskar Motor) की सेल लगातार बनी रही और कंपनी ने सिर्फ एक महीने में 39,333 यूनिट्स की बिक्री की, जो दिसंबर 2024 की 29,529 यूनिट्स से 33% ज्यादा है.

दिसंबर में 34,157 यूनिट्स बिकीं


इस शानदार प्रदर्शन में घरेलू बिक्री का बड़ा योगदान रहा, जिसमें दिसंबर में 34,157 यूनिट्स बिकीं, जबकि एक्सपोर्ट 5,176 यूनिट्स रही. SUV और MPV सेगमेंट में ग्राहकों की मांग ने कंपनी की ग्रोथ को मजबूत किया. इनोवा हाइक्रॉस, फॉर्च्यूनर, अर्बन क्रूजर हाइराइडर, हिलक्स, अर्बन क्रूजर टैसर और ग्लैंजा जैसे मॉडल्स ने बिक्री में अहम योगदान दिया.

सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया


सेफ्टी पर भी TKM (Toyota Kirloskar Motor) ने विशेष ध्यान दिया. नई रुमियन में सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए. इसके अलावा, ग्लैंजा, अर्बन क्रूजर टैसर और हाइराइडर के सभी वेरिएंट्स में भी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड किए गए, जिससे ग्राहक को हर दिशा में सुरक्षा का भरोसा मिला. इनोवा हाइक्रॉस को 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिलने से ग्राहकों का भरोसा और मजबूत हुआ.

अर्बन क्रूजर हाइराइडर सेफ्टी फीचर्स


अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने AWD वैरिएंट में नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (6AT) पेश किया, जबकि नियो ड्राइव AT वैरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसी सुविधाएं जोड़ी गईं. इन अपग्रेड्स के चलते ड्राइविंग का अनुभव और आराम दोनों बढ़े, जिससे ग्राहकों की पसंद और विश्वास दोनों मजबूत हुए.

कंपनी का बयान


TKM (Toyota Kirloskar Motor) का फोकस हमेशा ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, भरोसेमंद और सुरक्षित मोबिलिटी समाधान प्रदान करना रहा है. साल 2025 में ये रणनीति रंग लाई और कंपनी ने बिक्री में नया रिकॉर्ड बनाया. 2026 में भी TKM नए प्रोडक्ट्स, बेहतर फीचर्स और मजबूत सर्विस नेटवर्क के साथ अपनी ग्रोथ जारी रखने की योजना बना रही है. सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया. टोयोटा ने र्यूमियन, ग्लान्ज़ा, अर्बन क्रूज़र, टैसर और हाइराइडर जैसे कई मॉडलों में छह एयरबैग को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल किया. इनोवा हाइक्रॉस को भारत एनसीएपी की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिलने से ग्राहकों का भरोसा और भी बढ़ा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…