टॉप माइलेज किंग डीजल SUVs! Nexon से Syros तक लिस्ट में शामिल
भारत में डीजल कारों की सेल पिछले कई सालों से लगातार कम होती जा रही है. इसके पीछे कई कारण हैं- कड़े होते उत्सर्जन नियम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों का अंतर कम होना, मार्केट में डीजल मॉडलों की संख्या घट जाना और डीजल कारों की…
भारत में डीजल कारों की सेल पिछले कई सालों से लगातार कम होती जा रही है. इसके पीछे कई कारण हैं- कड़े होते उत्सर्जन नियम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों का अंतर कम होना, मार्केट में डीजल मॉडलों की संख्या घट जाना और डीजल कारों की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से ज्यादा होना. इन सबके बावजूद, डीजल कारें आज भी एक खास ग्राहक वर्ग को आकर्षित करती हैं, खासकर वो लोग जो बेहतर ड्राइव, बेहतर माइलेज और लंबी दूरी की यात्रा के लिए मजबूत इंजन चाहते हैं.
जब भी कोई ग्राहक अपने लिए डीजल SUVs खरीदने जाता है, तो इंजन पावर और फीचर्स के साथ-साथ माइलेज यानी इंजन दक्षता में सबसे अहम भूमिका निभाती है. अच्छी माइलेज वाली SUV का मतलब है—लंबी दूरी पर कम खर्च और रोजाना की ड्राइविंग में बेहतर बचत. अगर आप भी अपने लिए एक नई डीजल इंजन वाली कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है. दमदार पेट्रोल इंजन के अलावा, ये एसयूवी डीज़ल विकल्प में भी उपलब्ध है. नेक्सन की डीजल रेंज की कीमत ₹ 9.01 लाख से ₹ 14.05 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. डीज़ल वेरिएंट में 1.5-लीटर इंजन लगा है जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है. AMT ऑप्शन नेक्सन को सबसे किफायती डीजल कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाता है, जिसकी ARAI प्रमाणित माइलेज 24.08 किमी/लीटर है. नेक्सन डीजल का मैनुअल वेरिएंट 23.23 किमी/लीटर का माइलेज देता है.
किआ सोनेट
किआ सोनेट इस सेगमेंट की एक और लोकप्रिय SUV है. सोनेट का डीजल मॉडल मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है, जो गियरबॉक्स के विकल्प के आधार पर 18.6 किमी/लीटर से ₹ 22.3 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है. इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट की कीमत ₹ 8.98 लाख से ₹ 14.09 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.
महिंद्रा XUV 3XO
कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती महिंद्रा एसयूवी है, जो ब्रांड की एकमात्र मोनोकॉक कॉम्पैक्ट SUV है जो 1.5-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित है. छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी यूनिट विकल्पों के साथ उपलब्ध, XUV 3XO कई ट्रांसमिशन वेरिएंट के लिए 20.6 किमी/लीटर और 21.2 किमी/लीटर के बीच माइलेज देती है. महिंद्रा XUV 3XO डीजल रेंज की कीमत ₹ 8.95 लाख से ₹ 13.43 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.
हुंडई वेन्यू
दूसरी जनरेशन की हुंडई वेन्यू दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन ऑप्शन में आती है. डीज़ल वेरिएंट में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन लगा है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है. ट्रांसमिशन ऑप्शन के बेस्ड पर, डीज़ल वेन्यू की ARAI प्रमाणित माइलेज 17.9 किमी/लीटर से 20.99 किमी/लीटर के बीच है. इस SUV के डीज़ल वेरिएंट की कीमत ₹ 9.70 लाख से ₹ 15.69 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.
किआ सिरोस
किआ साइरोस में सोनेट वाला ही इंजन लगा है, लेकिन इसकी माइलेज थोड़ी कम है. ये ब्रांड की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी है. किआ साइरोस का मैनुअल डीजल वेरिएंट 20.75 किमी/लीटर का माइलेज देता है, जबकि ऑटोमैटिक संस्करण 17.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है. किआ साइरोस डीजल मॉडल की कीमत ₹ 10.14 लाख से ₹ 15.94 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
