24 घण्टे ऑनलाइन

उत्पन्ना एकादशी पर करें राशिनुसार ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

आज रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) का व्रत। हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। उत्पन्ना एकादशी पर पूरे विधि-विधान से विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा की…

24GhanteOnline
November 15, 2025
2 min read

आज रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) का व्रत। हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। उत्पन्ना एकादशी पर पूरे विधि-विधान से विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यता है इस दिन कुछ उपाय कर लेने से श्री हरि का आशीर्वाद मिलने के साथ सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। इसलिए अपनी राशि अनुसार उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पर करें ये उपाय-

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के उपाय


मेष राशि- मेष राशि के लोग उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें पीला चंदन लगाएं।

वृषभ राशि- विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग ॐ नमोः नारायणाय नमः का जाप करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि- श्री हरी विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान को पीले पुष्प चढ़ाएं।

सिंह राशि- उत्पन्ना एकादशी के दिन सिंह राशि के लोग भगवान विष्णु को गुण का भोग लगाएं और उनका पंचामृत से अभिषेक भी करें।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग भगवान विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि- उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए और उनकी विधिवत पूजा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान विष्णु का अभिषेक करें और ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।

धनु राशि- धनु राशि के लोगों को उत्पन्ना एकादशी के दिन श्री हरी विष्णु को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि- उत्पन्ना एकादशी के दिन विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग इस दिन श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को उत्पन्ना एकादशी के दिन विष्णु भगवान को गुड और चने की दाल का भोग लगाना चाहिए और हल्दी की गांठ चढ़ानी चाहिए।

मीन राशि- उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पर विष्णु भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को ॐ विष्णवे नमः का मंत्र जाप करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।