24 घण्टे ऑनलाइन

ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल आज, इस मंत्र से करें बजरंगबली को करें प्रसन्न

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवारों को बहुत शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल (Second Bada Mangal) कहा जाता है। यह दिन विशेष रूप से हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित…

24GhanteOnline
May 20, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवारों को बहुत शुभ माना जाता है। ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल (Second Bada Mangal) कहा जाता है। यह दिन विशेष रूप से हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित होता है। साल 2025 में ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल 13 मई को मनाया गया है। अब ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल कल यानी 20 मई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन सच्चे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

दूसरा बड़ा मंगल (Second Bada Mangal) 2025 शुभ मुहूर्त


वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के दूसरे मंगल (Second Bada Mangal) की शुरुआत 20 मई को सुबह 5:51 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 मई को सुबह 4:55 मिनट पर होगा। ऐसे में ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई यानी कल मनाया जाएगा।

हनुमान जी की पूजा करने की विधि क्या है?


- बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहन लें।
- इसके बाद व्रत का संकल्प लें और मंदिर या पूजा घर को साफ कर लें।
- फिर लकड़ी की चौकी रखें और उसपर लाल कपड़ा बिछा दें।
- अब चौकी पर हनुमान जी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
- हनुमान की मूर्ति के सामने देसी घी या तेल का दीपक जलाएं।
- फिर हनुमान जी को रोली का तिलक और अक्षत लगाना चाहिए।
- उसके बाद बजरंगबली को फल, फूल- माला, धूप, मिठाई आदि अर्पित करें।
- हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और भोग में तुलसी जरूर डालें।
- इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- पूजा के आखिर में हनुमान जी की आरती करें।
- आरती के बाद सभी में प्रसाद बांटें।
- अगर संभव हो तो इस दिन गुड़ का दान करें।

हनुमान जी को क्या भोग लगाना चाहिए?


बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग में सिंदूर, चमेली का तेल, लड्डू, गुड़-चना, नारियल, पान, लौंग, इलायची, केला, हलवा, चूरमा के लड्डू, और पंचमेवा आदि चढ़ाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि उन्हें गुड़ और चना का भोग लगाने से घर में शांति बनी रहती है।

हनुमान जी का प्रिय मंत्र कौन सा है?


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का सबसे प्रिय मंत्र “ॐ हं हनुमते नमः” है। यह मंत्र हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत शक्तिशाली माना गया है। ऐसे में बड़ा मंगल के दिन इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।