24 घण्टे ऑनलाइन

ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल आज, ऐसे करें बजरंगबली को प्रसन्न

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal) कहते हैं। ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल कल यानी 3 जून को है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बड़ा मंगल बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस…

24GhanteOnline
June 3, 2025
2 min read

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal) कहते हैं। ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल कल यानी 3 जून को है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बड़ा मंगल बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और हनुमान जी की पहली बार मुलाकात हुई थी। ऐसे में इस दिन अगर हनुमान जी और भगवान राम की पूजा साथ में की जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि बड़ा मंगल पर हनुमान जी को कैसे प्रसन्न करें और इस दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए जिससे बजरंगबली की कृपा पाई जा सके।

हनुमान जी का पूजा का समय


पूजा का शुभ समय – 3 जून सुबह 0:02 से लेकर दोपहर 12:40 तक।

हनुमान जी पूजा विधि


पहले मंदिर में गंगाजल छिड़कर सफाई करें। फिर एक साफ चौकी लें और हनुमान जी प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद हनुमान जी को लाल चोला, फूल और सिंदूर अर्पित करना चाहिए। फिर हनुमान जी को चमेली का तेल और तुलसी का माला भी चढ़ाएं। भोग के लिए हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, गुड़ और चने अर्पित करें। इसके बाद हनुमान जी के बीज मंत्र का जाप करें। इसके बाद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। आखिर में हनुमान जी की आरती कर क्षमा याचना जरूर करें।

हनुमान जी के बीज मंत्र


ॐ हं हनुमते नमः

ॐ ऐं भ्रीम हनुमते श्री राम दूताय नमः

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा:

ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा:

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्:

ॐ नमो भगवते हनुमते नमः

बड़ा मंगल (Bada Mangal) पर क्या करना चाहिए?


- बड़े मंगल (Bada Mangal) के दिन हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें चोला-सिंदूर चढ़ाएं।
- इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करें।
- बड़ा मंगल के दिन पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
- बड़ा मंगल (Bada Mangal) के दिन सात्विक भोजन जैसे फल, मिठाई और चावल का सेवन करें।
- इस दिन गरीब और जरूरतमंदों को दान करें और भोजन कराएं।
- इस दिन घर में केसरिया रंग का झंडा लगाएं या हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा चढ़ाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।