24 घण्टे ऑनलाइन

आज किया जाएगा फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान-दान, जान लें शुभ मुहूर्त एवं महत्व

सनातन धर्म में 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं, लेकिन फाल्गुन माह की पूर्णिमा(Falgun Purnima) बड़ी विशेष और महत्वपूर्ण मानी जाती है। फाल्गुन पूर्णिमा को वसंत पूर्णिमा और दोल पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्र…

24GhanteOnline
March 3, 2026
2 min read
आज किया जाएगा फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान-दान, जान लें शुभ मुहूर्त एवं महत्व

सनातन धर्म में 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं, लेकिन फाल्गुन माह की पूर्णिमा(Falgun Purnima) बड़ी विशेष और महत्वपूर्ण मानी जाती है। फाल्गुन पूर्णिमा को वसंत पूर्णिमा और दोल पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा का विधान है। इसी दिन माता लक्ष्मी अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन लक्ष्मी जयंती भी मनाई जाती है।

प्राचीन काल से ही पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान करने की पंरपरा चली आ रही है। इस दिन व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान, व्रत और पूजा-पाठ करने से सभी दुखों का नाश हो जाता है। कल फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान-दान किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त।

फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) कब है?


द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि कल शाम 05 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ हो गई थी। इस तिथि का समापन आज शाम को 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। आज चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में पूजा-पाठ और व्रत वर्जित होता है, लेकिन फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान-दान आज किया जाएगा।

फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) 2026 स्नान-दान शुभ मुहूर्त


कल फाल्गुन माह की पूर्णिमा का सूर्योदय होगा। आज सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी लग जाएगा, लेकिन आज सूतक काल के लगने से पहले ब्रह्म मुहूर्त में स्नान अति शुभ रहेगा। ऐसे में कल ब्रह्म मुहूर्त में पूर्णिमा का स्नान पवित्र नदी में करें। कल ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत सुबह 05 बजकर 05 मिनट पर हो जाएगी। ये मुहूर्त 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसी मुहूर्त में स्नान करके आप दान कर सकते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) का महत्व


पूर्णिमा का स्नान, व्रत और पूजा-पाठ करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। कुंडली में चंद्र दोष फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत करने से समाप्त होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…