24 घण्टे ऑनलाइन

लम्बे समय तक बनाये रखें हेयर कलर, तो इन टिप्स की लें मदद

आजकल युवाओ में बालो को कलर (Hair Color) करवाने का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। कोई तो सफ़ेद बालो की वजह से बालो को कलर करवाता है और कोई स्टाइलिश दिखने के लिए बालो को कलर करवाते है।लेकिन कुछ दिनों बाद ही हेयर कलर का शेड फीका…

24GhanteOnline
August 15, 2025
2 min read

आजकल युवाओ में बालो को कलर (Hair Color) करवाने का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। कोई तो सफ़ेद बालो की वजह से बालो को कलर करवाता है और कोई स्टाइलिश दिखने के लिए बालो को कलर करवाते है।लेकिन कुछ दिनों बाद ही हेयर कलर का शेड फीका पड़ने लगता है, जिसकी वजह से बाल बहुत ही भद्दे से नजर आने लगते है।

ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्याओ से परेशान है तो आज हम आपको बताने जा रहे है, हेयर कलर को लम्बे समय तक रखने के तरीके। जिससे आपका हेयर कलर (Hair Color) फीका नही पड़ेगा और साथ ही बालो को किसी भी तरह का कोई नुकसान नही होगा। तो आइये जानते है इस बारे में......

* बाल कलर (Hair Color) करवाने के 72 घंटे बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें। सही समय पर शैम्पू का इस्तेमाल करने से बालों में जमा गंदगी भी दूर होगी। इसके साथ ही हेयर कलर ज्यादा समय तक आपके बालों में टिका रहेगा।

* कलर करवाने के बाद बालों को सल्फेट-फ्री या कलर्ड हेयर के लिए बेस्ट शैम्पू और फिल्टर पानी का ही इस्तेमाल करें। मगर ध्यान रहे पानी गर्म ना हो क्योंकि इससे बालों के क्यूटिकल्स को क्षति पहुंचती है और हेयर कलर व मॉइश्चराइजर नष्ट होता है।

* अक्सर लोग शैम्पू से बाल धोने के बाद कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं। मगर हेयर कलर को ज्यादा देर तक टिकाए रखने के लिए इसका उल्टा करें। सबसे पहले कंडिशनर लगाएं फिर शैम्पू से बाल धोएं। ऐसा करने से बालों के कलर को कोई नुकसान नहीं होगा।

* घर से बाहर निकलते समय हैट जरूर लगा लें। एेसा करने से बालों का रंग नहीं बदलेगा। आप चाहें तो बालों पर नारियल तेल लगाकर भी धूप में निकल सकते हैं।

* हफ्ते में एक बार हेयर स्पा ट्रीटमेंट जरूर करवाएं क्योंकि ये आपके बालों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कलर को फेड भी नहीं होने देता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।