24 घण्टे ऑनलाइन

नौ साल की नाकामियों को छिपाने के लिये भाजपा ने बुलाया एक दिन में 24 घंटे का सत्र: शिवपाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने सोमवार को कहा कि नौ साल की नाकामियों को छिपाने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार दिन के मानसूत्र सत्र के…

24GhanteOnline
August 11, 2025
2 min read

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने सोमवार को कहा कि नौ साल की नाकामियों को छिपाने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चार दिन के मानसूत्र सत्र के दौरान एक दिन 24 घंटे सदन चलाने का निर्णय लिया है।

उन्होने (Shivpal Yadav) पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद भतीजे अखिलेश यादव की नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग जाते समय पुलिस बैरीकेडिंग फांदने के वीडियो को भी साझा करते हुये एक्स पर लिखा “ संघर्ष की पहचान-रुकना नहीं, टकराना है। जब हक़ की आवाज़ रोकने को बैरिकेड खड़े हों,तो समाजवादी पीछे नहीं हटते। बैरिकेड तोड़ते हैं, कूदते हैं, ललकारते हैं। आज अखिलेश यादव जी की छलांग सिर्फ़ लोहे पर नहीं थी,ये छलांग थी लोकतंत्र बचाने की कसम पर।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सोमवार को शुरु हुये मानसून सत्र की कार्यवाही के शुरु होने से ठीक पहले शिवपाल (Shivpal Yadav) ने एक्स पर लिखा “ भाजपा सरकार अपनी नौ साल की नाकामियों को छुपाने के लिए चार दिन में ही एक दिन चौबिस घंटे का विधान सभा सत्र चलाना चाह रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है और अपनी नाकामियों, विफलता और विकास के झूठे एजेण्डों को छुपाने के लिए चार दिन का विधान सभा सत्र लेकर आयी है। इस सत्र के चार दिन चलने से भी प्रदेश की स्थिति व विकास में कोई सुधार नहीं आयेगा।”

उन्होने (Shivpal Yadav) कहा “ सिंचाई की उचित व्यवस्था भाजपा सरकार दे नही पाई, बाढ़ को पूरे प्रदेश में रोक नहीं पाई और इनके मंत्री कहते है कि प्रकृति से कैसे लड़ा जाये कम से कम बाढ़ से निपटने के लिए व्यवस्था तो की जा सकती है। लोक निर्माण विभाग की स्थिति आप लोगों ने देख ही ली दो दिन की बरसात में लखनऊ की सड़कों का बुरा हाल कर दिया है, ऐसा लगता है कि धूल भरी ऑधी चल रही है। लखनऊ में यह स्थिति है तो पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा। भाजपा सरकार राजस्व नही बढ़ा पा रही, भ्रष्टाचार बढ रहा है, महिला सुरक्षा का बुरा हाल है, स्वास्थ व्यवस्था चौपट है, मधुशालाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है पाठशालाओं में कटौती हो रही है। बिजली न होने के कारण पूरा प्रदेश त्राहीमाम त्राहीमाम कर रहा है, उक्त स्थितियों में सुधार तभी हो पायेगा जब भाजपा की सरकार को हटा कर समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में बनेगी।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें