24 घण्टे ऑनलाइन

फेस को अनचाहे बालों से मिलेगा निजात, करें ये उपाय

चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल (Unwanted Hair) खूबसूरती घटाने के साथ ही आकर्षण में कमी लाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर कभी वैक्सिंग तो कभी शेविंग करवाती हैं। पार्लर में यह ट्रीटमेंट काफी…

24GhanteOnline
January 14, 2025
3 min read

चेहरे पर नजर आने वाले अनचाहे बाल (Unwanted Hair) खूबसूरती घटाने के साथ ही आकर्षण में कमी लाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में जाकर कभी वैक्सिंग तो कभी शेविंग करवाती हैं। पार्लर में यह ट्रीटमेंट काफी महंगा पड़ जाता हैं। आप चाहे तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स की तुलना में ये आपकी स्किन के लिए भी अधिक सेफ होंगे। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप बिना किसी खर्च के ही अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में

मूंग दाल

मूंग दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। कच्चा आलू लें और उसे कद्दूकस कर लें, ताकि आप उसका रस निकाल सकें। दाल के साथ आलू का रस मिलाएं। एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। आप इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं। इसे लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो उंगलियों से हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते धीरे से रगड़ें। फिर सादे पानी से धो लें।

पपीता

सबसे पहले कच्चे पपीते के छिलके को छीलकर और छोटे छोटे क्यूब्स काटकर शुरू करें। इसके बाद पपीते के उन क्यूब्स को एक बाउल में डालें और कांटे की मदद से मैश कर लें। कटोरी में 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। सामग्री को मिलाकर एक महीन पेस्ट बना लें। मिश्रण को लगाएं और उस क्षेत्र पर धीरे से मसाज करें जहां से आप बाल निकालना चाहते हैं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में एक या दो बार नियमित रूप से 2-3 महीने तक लगाएं।

बेसन

एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन के साथ करीब 1/4 चम्मच पिसी हुई फिटकरी और गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट न ही ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। इस पेस्ट को आप रोजाना चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां आपको लगता है कि अनचाहे बाल हैं। अगर आप समय की कमी की वजह से इस पेस्ट को रोजाना नहीं लगा सकते हैं तो कम से कम हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे से निकालने के लिए करीब 10 मिनट बाद अपने हाथों को गीला करके चेहरे पर अच्छी तरह सर्कुलर मोशन में रगड़िए। इसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

अंडा

अंडे के सफेद भाग में ओट्स मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी लेकर हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए रगड़ें। फिर पानी से धो लें। या इसके अलावा एक अंडे की सफेदी को 1 टेबलस्पून चीनी और 1/2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर के साथ मिलाएं, जब तक कि यह एक चिपचिपा पेस्ट न बन जाए। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए, तो इसे हल्के हाथों से पील कर लें। अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए यह फेस मास्क हफ्ते में 3-4 बार लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।