24 घण्टे ऑनलाइन

आर्थिक तंगी से है परेशान, रविवार को ऐसे रखें व्रत

रविवार (Sunday) का दिन भगवान सूर्य (Surya) की पूजा के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि, जो लोग इस दिन सूर्य की विशेष पूजा करते हैं, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है और दरिद्रता से मुक्ति भी मिल सकती…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

रविवार (Sunday) का दिन भगवान सूर्य (Surya) की पूजा के लिए बेहद खास होता है। मान्यता है कि, जो लोग इस दिन सूर्य की विशेष पूजा करते हैं, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है और दरिद्रता से मुक्ति भी मिल सकती है। हिंदू धर्म के शास्त्रों में सूर्य पूजा के लिए कई मंत्र बताए गए हैं जिनके जाप से आप सूर्य देव को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य देवता की पूजा-विधि…

सूर्य देव की पूजा-विधि


रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही सूर्य को जल अर्पित करें।

इस दिन तांबे के लोटे में जल भरें और इसमें चावल-फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

रविवार के दिन गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

रविवार के दिन सूर्य मंत्र स्तुति का पाठ करें। इस पाठ के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना करें।

इसके अलावा रविवार के दिन व्रत रखें और सुबह के समय धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें।

व्रत रखने के दौरान सिर्फ एक समय फलाहार करना चाहिए।

अगर आप प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी होगा।

पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करें-


ऊं खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे।

निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।।

त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्।

भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…