पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये काम, परिवार में बनी रहेगी खुशहाली
जिस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती हैं, वहां पितरों की कृपा होती है। अगर व्यक्ति को पितृ दोष (Pitra Dosh) है, तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही पितरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। वहीं, अगर…
24GhanteOnline
June 11, 20262 min read
जिस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती हैं, वहां पितरों की कृपा होती है। अगर व्यक्ति को पितृ दोष (Pitra Dosh) है, तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही पितरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। वहीं, अगर पितर प्रसन्न हो, तो परिवार में खुशहाली बनी रहती है। अगर आप भी पितृ दोष (Pitra Dosh) से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं।
पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं
पितृ दोष (Pitra Dosh) से छुटकारा पाने के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। कहा जाता है कि पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। पेड़ के नीचे दीपक में सरसों का तेल और काले तिल मिलाकर छाया दान भी करें।
दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक
पितृ दोष (Pitra Dosh) को खत्म करने के लिए जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य दें। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध, पिंडदान आदि करना बहुत शुभ होता है। अमावस्या और पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए यह कार्य किए जाते हैं।
पितर होंगे प्रसन्न
पितृ दोष (Pitra Dosh) से मुक्ति पाने के लिए प्रतिदिन शाम को आचमन कर स्वयं को शुद्ध करें। फिर एक मिट्टी के दीपक में थोड़ा सा तेल डालकर बत्ती जलाएं और उसे छत पर दक्षिण दिशा में रख दें। पितरों से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। गाय के गोबर से बने दीये का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
