24 घण्टे ऑनलाइन

मनचाहे जीवनसाथी पाने के लिए गुरुवार के दिन करें ये उपाय

आप दाम्पत्य जीवन को मजबूत करना चाहते हैं और उसमें मिठास भर देना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी पेड़ से 7 हरी पत्तियां लाकर, उन पर थोड़ी साबुत मूंग की दाल रखकर अपने जीवनसाथी (Life Partner) को दे दें । अगर आप अपनी बहन के साथ…

24GhanteOnline
February 20, 2025
2 min read

आप दाम्पत्य जीवन को मजबूत करना चाहते हैं और उसमें मिठास भर देना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी पेड़ से 7 हरी पत्तियां लाकर, उन पर थोड़ी साबुत मूंग की दाल रखकर अपने जीवनसाथी (Life Partner)  को दे दें ।

अगर आप अपनी बहन के साथ रिश्तों में सुधार लाना चाहते हैं, तो आज के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर तोता न मिले तो उसकी तस्वीर को देखकर प्रणाम करें। बहन के साथ आपके रिश्ते में जल्द ही सुधार देखने को मिलेंगे।

अगर आपके बनते हुए काम अचानक से बिगड़ जाते हैं और सफलता से कुछ ही कदम पहले आप असफल हो जाते हैं, तो आज  मिट्टी  के  बर्तन में साबुत मूंग की दाल भरकर, उस पर ढक्कन लगा कर मंदिर में दान कर दें। आज  ऐसा करने से आपके सारे काम बनेंगे और सफलता मिलना शुरू हो जाएगी।

अगर आपको लगता है कि आपकी सोचने-समझने की शक्ति कुछ कमजोर पड़ गई है। कोई भी फैसला लेने में आपको बहुत वक्त लगता है और आपका ध्यान भी बार-बार भटक जाता है, तो आज स्नान करके माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और सवा किलो मसूर की दाल लाल कपड़े में बांधकर देवी के चरणों में अर्पित कर दें। आज ऐसा करने से आपकी सोचने-समझने की शक्ति मजबूत होगी,  एकाग्रता बढ़ेगी और सही समय पर सही फैसला लेने में भी समर्थ होंगे।

आज अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ने के लिये आपको चीड़ के पेड़, की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही  इस बात का ध्यान , चीड़ के पेड़ को कोई नुकसान न पहुंचाएं ,  उसकी लकड़ी से बने फर्नीचर आदि का इस्तेमाल करने से भी बचें । आपको चीड़ का पेड़ कहीं आस-पास न मिले, तो  इंटरनेट पर चीड़ के पेड़ की फोटो देखकर, उसको प्रणाम कर लें। वैसे फिलहाल हम आपको टी.वी स्क्रीन पर चीड़, यानी पाइन ट्री की फोटो दिखा रहे हैं, आप इसी वक्त हाथ जोड़कर, पेड़ को देखते हुए प्रणाम कर सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी  होगी।

अगर आप घर में अन्न-धन का आगमन बनाये रखना चाहते हैं, तो आज 11 सफेद कौड़ियों को मंदिर में रखकर उनकी  पूजा करें,  पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख लें। आज  ऐसा करने से आपके घर में अन्न-धन का आगमन बना रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…