24 घण्टे ऑनलाइन

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार (Kakoli Ghosh) ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह टीएमसी नहीं छोड़ रही हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी तथा…

24GhanteOnline
May 27, 2026
2 min read

तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार (Kakoli Ghosh) ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह टीएमसी नहीं छोड़ रही हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी तथा बंगाल के लोगों के लिए काम करती रहेंगी।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस ने काकोली घोष दस्तीदार (Kakoli Ghosh) को पार्टी के लोकसभा सचेतक पद से हटाकर उनकी जगह कल्याण बनर्जी को जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद से ही उनके नाराज होने की चर्चा चल रही थी। हाल ही में उन्होंने बारासात जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था।

इधर राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि काकोली घोष भविष्य में भाजपा का दामन थाम सकती हैं। इन चर्चाओं को तब और बल मिला जब टीएमसी के नए मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “आपकी आगे की यात्रा सुगम और आरामदायक हो। आपको और आपके परिवार को शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

कल्याण बनर्जी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि “शायद अब आपके आसपास के सभी दाग और विवाद भी धुल जाएंगे।” उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

हालांकि काकोली घोष दस्तीदार (Kakoli Ghosh) ने फिलहाल भाजपा में जाने की अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…