24 घण्टे ऑनलाइन

ED को देखते ही भागे TMC विधायक पहली मंजिल से कूदे, इस मामले में हुए अरेस्ट

मुर्शिदाबाद: स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियों में हुए कथित घोटाले की जांच को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से तेजी से आगे बढ़ाया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान विधानसभा सीट…

24GhanteOnline
August 25, 2025
2 min read

मुर्शिदाबाद: स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्तियों में हुए कथित घोटाले की जांच को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से तेजी से आगे बढ़ाया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीबन कृष्ण साहा ( Jiban Krishna Saha ) को ED ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने विधायक जीवन कृष्ण साहा के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी एसएससी असिस्टेंट टीचर भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच के दौरान हुई है। ED की टीम जब विधायक साहा (Jiban Krishna Saha) के घर पहुंची तो वो अचानक पहली मंजिल से कूदकर दीवार फांदकर भागने की कोशिश करने लगे।

ED की छापेमारी और गिरफ्तारी


ED की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन को पास के ड्रेनेज में फेंक दिया, लेकिन ED अधिकारियों ने उसे तुरंत निकालकर बरामद कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, ED ने साहा के घर और उनके करीबियों के ठिकानों पर ये छापेमारी की।

जांच एजेंसी को शक है कि भर्ती घोटाले से जुड़े कई अहम सबूत और लेन-देन के दस्तावेज साहा और उनके नजदीकी लोगों के पास है। गिरफ्तारी के बाद ED की टीम उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप


एजेंसी का कहना है कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इस मामले में आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जानकारी दी है कि स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी जांच के दौरान बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा धन का लेनदेन किए जाने के संकेत मिले थे। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के अनुसार, बीरभूम निवासी वह शख्स आज सुबह ईडी अधिकारियों के साथ विधायक साहा के आवास पहुंचा। इससे पहले इस घोटाले के सिलसिले में एजेंसी ने विधायक साहा की पत्नी से भी पूछताछ की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…