24 घण्टे ऑनलाइन

6 दिसंबर को रखी जाएगी बाबरी मस्जिद की आधारशिला... TMC विधायक के ऐलान से महा हड़कंप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है। इन सभी को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने बड़ा ऐलान किया…

24GhanteOnline
November 22, 2025
2 min read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है। इन सभी को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने बड़ा ऐलान किया है। विधायक ने नई बाबरी मस्जिद बनाने का दावा किया है। उनका कहना है कि मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखी जाएगी।

6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। विधायक (Humayun Kabir) के इस कदम को मुस्लिम वोटों को ध्रुवीकरण माना जा रहा है। TMC विधायक ने कहा कि मस्जिद को पूरा होने में तीन साल लगेंगे। पिछले साल, 12 दिसंबर को, मैंने यहां यह वादा किया था। समारोह में लगभग दो लाख लोगों के आने की उम्मीद है, जिसमें मंच पर 400 जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

पार्टी की कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल


TMC विधायक (Humayun Kabir) ने कहा कि वह 6 दिसंबर को कोलकाता में TMC के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि वह शिलान्यास समारोह में व्यस्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेता मौजूद रहेंगे। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से भी कई लोग आएंगे। TMC विधायक का कहना है कि मस्जिद के नींव रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

बाबरी मस्जिद का विध्वंस एक साजिश


TMC नेता (Humayun Kabir) ने आगे कहा, मैं एक मुसलमान हूं और बाबरी मस्जिद का विध्वंस एक साजिश थी। मेरा व्यक्तिगत अनुमान है कि बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास समारोह में लगभग दो लाख लोग मौजूद रहेंगे। मुर्शिदाबाद ही नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल और बीरभूम जिले से भी बहुत से लोग आएंगे। मस्जिद को बाबरी मस्जिद के आधार पर ही विशाल बनाया जाएगा।

हर साल मनाते हैं काला दिवस


विधायक हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि जिस दिन बाबरी मस्जिद गिराई थी, 1992 के दिन, हम हर साल 6 दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। यह बहुत दर्द देने वाला दिन है। बस इस दर्द को कुछ कम करने के लिए बाबरी मस्जिद की नींव रखी जा रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हुमायूं कबीर ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले भी बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बयान दे चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…