24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

हर महिला अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के भरपूर प्रयास करती हैं लेकिन कई बार चेहरे के अनचाहे बाल (Unwanted Hair ) उनकी ख़ूबसूरती में खलल पैदा कर देते हैं और उनके सभी प्रयासों पर पानी फिर जाता हैं। पुरुषों के चेहरे पर बाल…

24GhanteOnline
July 24, 2026
3 min read
चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

हर महिला अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के भरपूर प्रयास करती हैं लेकिन कई बार चेहरे के अनचाहे बाल (Unwanted Hair ) उनकी ख़ूबसूरती में खलल पैदा कर देते हैं और उनके सभी प्रयासों पर पानी फिर जाता हैं। पुरुषों के चेहरे पर बाल होना एक सामान्य चीज हैं लेकिन महिलाओं के चेहरे पर बाल एक खूबसूरत चेहरे को भी भद्दा बना सकते हैं। हर महिला इन अनचाहे बालों से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनको अपनाकर आप चेहरे के अनचाहे बालों से मुक्ति पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

कच्चा पपीता : पपीता खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां, पपीते के कच्चे रूप से चेहरे के बालो को हमेशा के लिए हटाया जा सकता है। दरअसल कच्चे पपीते में पेपिन नामक एंजाइम पाया जाता है। जो बालों की जड़ो को कमजोर करके उन्हें खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले पपीते को छिल कर उसे टुकडो में काट लें। मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लें और अच्छी तरह पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब उस पेस्ट में हल्दी मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद उस पेस्ट को चेहरे, हाथ, पैर और जहां-जहां अवांछित बाल है वहा लगा लें। लगभग 15 मिनट तक इससे त्वचा की मसाज करें। 15 मिनट बाद पानी से पूरी त्वचा को अच्छे से साफ़ कर लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें आपके बाल हमेशा के लिए गायब हो जायेंगे।

शुगर और निम्बू का मिश्रण
 : शुगर और निम्बू के मिश्रण से आप अपने चेहरे के अनचाहे बालो को आसानी से हटा सकते है। एक कटोरी में 2 चम्मच शुगर, 2 चम्मच निम्बू का रस और 10 चम्मच पानी की मिला ले। इस मिश्रण को चेहरे के अनचाहे बालो पर ही लगाये। 20 मिनट तक इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दे। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो दे। इस विधि का प्रयोग सप्ताह में 3 बार जरूर करे। चेहरे के अनचाहे बाल खत्म होने लगेंगे।

 बेसन : बेसन को इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम वन के साथ ही बाल रहित भी होती है। इसके लिए थोड़े से बेसन मे एक चुटकी हल्दी और पानी मिलकर पॅक बनाकर लगाए और सूखने पर पानी से धो ले। इस पॅक को आप रोज अपने चेहरे पर लगा सकते है। इसके अलावा थोड़ा सा बेसन एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा सरसो का तेल डाल कर गाड़ा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाकर रखना और इसे हफ्ते मे दो दिन लगाइए। अनचाहे बालो से छुटकारा मिल जाएगा।

 कार्न फ्लोर : कार्न फ्लोर का स्क्रब बनाकर लगाने से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग, थोड़ी सी चीनी और कार्न फ्लोर को मिलाकर स्क्रब बना लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट मसाज करें। फिर सूखने के लिए छोड़ दें, और सूखने के बाद पानी से धो लीजिये। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।

*हल्दी : हल्दी से कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। और इससे शरीर कि रंगत भी निखरती है। थोड़ी सी हल्दी लेकर पानी या निम्बू मिलाकर लेप बन लें। इस लेप को चेहरे पर लगाए और पांच से दस मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो दें। यह प्रयोग प्रतिदिन किया जा सकता है। हल्दी में ऐसे गुण होते है जिससे चेहरे पर बाल नहीं होते और त्वचा की रंगत निखरती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।