24 घण्टे ऑनलाइन

टैनिंग हटाएगा दादी मां का असरदार नुस्खा, आजमाते ही दिखेगा असर

तेज धूप की वजह से हाथ-पैर गंदे हो जाते हैं। साथ ही स्किन पर टैनिंग (Tanning) दिखने लगती है। अब इस टैनिंग को हटाने के लिए अगर आप किसी असरदार नुस्खे की तलाश में हैं। जो पहले इस्तेमाल से ही फर्क दिखा सके तो दादी मां का…

24GhanteOnline
July 16, 2025
2 min read

तेज धूप की वजह से हाथ-पैर गंदे हो जाते हैं। साथ ही स्किन पर टैनिंग (Tanning) दिखने लगती है। अब इस टैनिंग को हटाने के लिए अगर आप किसी असरदार नुस्खे की तलाश में हैं। जो पहले इस्तेमाल से ही फर्क दिखा सके तो दादी मां का बताया ये दो नुस्खा जरूर ट्राई करके देख लें। ये ना केवल पैरों की टैनिंग (Tanning) हटाने में मदद करेगा। साथ ही साथ पैरों की ड्राईनेस और फट रही एड़ी को भी बिल्कुल सॉफ्ट बना देगा। सबसे खास बात कि इस टैन रिमूवल पैक को बनाने के लिए बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं। घर में मौजूद इन चीजों से बड़े ही आसानी से हाथ-पैर को सॉफ्ट और शाइनी रखा जा सकता है। नोट कर लें दादी मां का ये दो नुस्खा।

नारियल का तेल और फिटकरी


फिटकरी का पाउडर बनाकर रख लें। ये कई तरह से स्किन में लगाने के काम आता है। अगर आपके पैरों और एड़ी की स्किन हर वक्त रूखी और बेजान रहती है तो बस नारियल के दो चम्मच तेल में एक चम्मच फिटकरी मिलाकर पैरों में लगाएं। फिर रातभर के लिए छोड़ दें। हो सके तो पैरों में मोजे पहन लें। ऐसा करने से पैर की स्किन बिल्कुल सॉफ्ट और शाइनी दिखने लगेगी। ये प्रोसेस हाथ में भी कर सकती हैं। इससे हाथ भी सॉफ्ट हो जाते हैं।

हाथ-पैर की टैनिंग (Tanning) हटाने का असरदार नुस्खा


हाथ-पैर धूप और धूल से बिल्कुल काले और गंदे दिखने लगे हैं। तो बस पके हुए केले को मैश कर लें। इस मैश किए हुए केले में आधा चम्मच फिटकरी और एक चम्मच नारियल का तेल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को हाथ-पैर में अच्छी तरह से लगाएं और बीस से पच्चीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथ से रब करते हुए पानी से धो दें। पहली बार इस्तेमाल करने के बाद से ही फर्क दिखने लगेगा। रोजाना इसे हाथ-पैर में लगाने लगेंगे तो कुछ दिन में टैनिंग (Tanning) का नामो-निशान मिट जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।